scriptHoroscope Today 22 July 2021: मेष, वृषभ सहित इन 6 राशियों को होगा लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका गुरुवार? | Today Horoscope 22 July 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Horoscope Today 22 July 2021: मेष, वृषभ सहित इन 6 राशियों को होगा लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका गुरुवार?

locationभोपालPublished: Jul 21, 2021 04:08:02 pm

: Daily Horoscope: आज त्रयोदशी तिथि 01:32 PM तक उसके बाद चतुर्दशी…: आज श्रीहरि विष्णु व माता सरस्वती की पूजा का विशेष दिन…

22 july 2021 Horoscope

22 july 2021 Rashifal

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बृहस्पतिवार / गुरुवार Thursday, 22 जुलाई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…

Read more – चातुर्मास शुरू : शिव पूजन के लिए इन चार महीनों में ये दिन है अत्यंत विशेष

chaturmas and shiv
: Aries Daily Horoscope 22 July 2021 आज का मेष राशिफल
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

: Taurus Daily Horoscope 22 July 2021 आज का वृषभ राशिफल
किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।
Read more – एक ऐसा मंदिर जहां सालों से प्राकृतिक पानी पर निद्रा में लीन हैं भगवान विष्णु

Gemini Daily Horoscope 22 July 2021 आज का मिथुन राशिफल
अपने संबंधों के प्रति लापरवाह न बनें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है।

Cancer Daily Horoscope 22 July 2021 आज का कर्क राशिफल
नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी।

Read more – Rashi Parivartan of Mars 2021: मिथुन राशि वाले गजब के शक्तिशाली होकर उभरेंगे, तो मीन राशि वाले बनेंगे शत्रुहन्ता
mangal rashi parivartan
Leo Daily Horoscope 22 July 2021 आज का सिंह राशिफल
समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचे। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
Virgo Daily Horoscope 22 July 2021 आज का कन्या राशिफल
समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

Read more – चातुर्मास शुरू : शिव पूजन के लिए इन चार महीनों में ये दिन है अत्यंत विशेष

Libra Daily Horoscope 22 July 2021 आज का तुला राशिफल
व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी। आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।
Read more – July 2021 Rashi Parivartan List – जुलाई 2021 में कौन-कौन से ग्रह करेंगे परिवर्तन? जानें इनका असर

rashi privartan in july 2021
Scorpio Daily Horoscope 22 July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

Sagittarius Daily Horoscope 22 July 2021 आज का धनु राशिफल
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

Read more – Corona Third Wave in astrology: कोरोना की तीसरी लहर कब और कैसे आएगी? जानें बचाव के उपाय

Capricorn Daily Horoscope 22 July 2021 आज का मकर राशिफल
सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

Aquarius Daily Horoscope 22 July 2021 आज का कुंभ राशिफल
व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।

Read more – सोमवार को भगवान शिव के ये उपाय दिलाते हैं कई समस्याओं से निजाद

shiv on shrawan mass
Pisces Daily Horoscope 22 July 2021 आज का मीन राशिफल
आपकी दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

Read more – July 2021 Festival List – जुलाई 2021 में कौन-कौन से हैं तीज त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो