
आज सभी राशिवाले पूर्ण मनोयोग से हनुमानजी की पूजा करें
23 जनवरी 2024 को मंगलवार का दिन है। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज भौम प्रदोष व्रत है, सुबह मंगलदेव और हनुमानजी की पूजा अर्चना करें और प्रदोष काल में शिव-पार्वती की पूजा करें। मंगलवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र योग ऐंद्र है। आज सभी राशिवाले पूर्ण मनोयोग से हनुमानजी की पूजा करें।
आपके करियर, सेहत, प्रेम संबंध, मित्रों और पार्टनर के साथ संबंधों के साथ दिनभर में होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं का भविष्यफल जानने पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी एवं पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 23 जनवरी 2024 का दैनिक राशिफल
मेष- आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस त्यागें और अपना उद्धेश्य पूरा करने में जीजान लगा दें। निजी कार्यो में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
बृषभ-सतर्क रहें, हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।
मिथुन- परिवार के कार्यो में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता व तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आस पड़ोसियों से सम्बन्ध सुधरेंगे।
कर्क- आपकी मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे।मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।
सिंह- .लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ती सम्भव है।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर कष्ट बना रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या- सही समय पर सही निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। कलह से बचें। झंझटों में न पड़ें।
तुला-.कारोबार विस्तार के लिये बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है।आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। गुमी हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेगी। शरीर कष्ट संभव है।
बृश्चिक-.माता-पिता द्वारा आपके किए कार्यों की अवहेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा।विदेश जाने के योग हैं।
धनु- .धर्म लाभ मिलेगा। व्यवसायिक लाभ बढ़ेगा। घर बाहर पूछ परख रहेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।
मकर- आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। सन्तान के किये कार्यो से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। अपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।
कुम्भ- आपके इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत करें, दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम.प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
मीन- सामाजिक आयोजनों में भागदौड़ रहेगी। बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता की चिंता रहेगी। भाइयों से सम्बन्ध सुधरेंगे। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी।
Updated on:
23 Jan 2024 02:44 pm
Published on:
22 Jan 2024 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
