
horoscope
किसी भी जातक की राशि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 30 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 30 October 2021 आज का मेष राशिफल
अपने विवेक से काम करें, न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए सफलता हासिल करने का समय है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन दिनों आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नही कर पा रहे है।
Taurus Daily Horoscope 30 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
सामाजिक कार्यों मे आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य स्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे।
Gemini Daily Horoscope 30 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद सम्भव है।पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं। बोलते कुछ हैं करते कुछ हैं, उचित होगा कि पहले खुद समझें कि करना क्या है।
Cancer Daily Horoscope 30 October 2021 आज का कर्क राशिफल
स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे परंतु समझदारी से काम करें। आज किसी पर भी पैसो से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पूरे योग हैं।
Leo Daily Horoscope 30 October 2021 आज का सिंह राशिफल
अपने कॅरियर पर ध्यान दें। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद हैं।
Virgo Daily Horoscope 30 October 2021 आज का कन्या राशिफल
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।
Libra Daily Horoscope 30 October 2021 आज का तुला राशिफल
दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की न समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Scorpio Daily Horoscope 30 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।
Sagittarius Daily Horoscope 30 October 2021 आज का धनु राशिफल
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें।
Capricorn Daily Horoscope 30 October 2021 आज का मकर राशिफल
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें।
Aquarius Daily Horoscope 30 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरिया बड़ा सकते हैं। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए।
Pisces Daily Horoscope 30 October 2021 आज का मीन राशिफल
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। बिना मांगे अपनी राय न दें। आप दूसरे के मामलों में न पड़ें , वरना नुकसान आप का ही होगा।
Updated on:
29 Oct 2021 04:24 pm
Published on:
29 Oct 2021 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
