
tuesday horoscope
Today Horoscope, Daily Horoscope, Aaj Ka rashifal, Tuesday Horoscope: आज मंगलवार का दिन तुला राशि के लोगों के लिए आय में वृद्धि करने वाला साबित होगा। हालांकि आज इन्हें सतर्क भी रहना होगा कोई इनका अपना ही इन्हें धोखा देगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका मंगलवार का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है...तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से बातचीत के आधार पर आपके इस सवाल का जवाब....यानी इस लेख में आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला होगा...जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल (Today Horoscope)...
तुला- आमदनी में बढ़ोतरी होगी। भय, चिंता और तनाव रहेंगे। विवाद, चोरी, दुर्घटनादि से हानि संभव है। झंझटों से दूर रहें। जोखिम न लें। किसी अपने से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें।
वृश्चिक- व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें। हानि संभव है।
धनु- यात्रा करने का मन है, लेकिन आप निर्णय लेने में कमजोर हैं। अस्वस्थता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह रहेगा। लाभ बढ़ेगा। जोखिम न लें।
मकर- मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मकान-दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। जीवन साथी की चिंता रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
कुंभ- लंबे समय से आप जो चाहते थे, वह कार्य आज संभव हो सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। आलस रहेगा। प्रयास बेकार रहेंगे।
मीन- निजी जीवन में परिश्रम की अधिकता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ होगा।
Updated on:
13 Mar 2023 05:46 pm
Published on:
13 Mar 2023 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
