
Aaj Ka Rashifal / Today Horoscope : चंद्र ग्रह के भाव में विराजमान होने से बनी आपकी राशि हर रोज चंद्र सहित अन्य ग्रहों में हो रहे परिवर्तन के चलते प्रति दिन आप पर अपना नया प्रभाव छोड़ती है। दरअसल ज्योतिष (Astrology) के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। जिनमें जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जन्म के समय चंद्र जिस स्थान पर बैठा होता है, वहीं आपकी राशि होती है। इसके अलावा हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। ऐसे में लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली उनकी दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है। तो चलिए जानते हैं आज यानि रविवार 16 अक्टूबर 2022 (16 October 2022) को आपकी राशि (Aaj Ka Rashifal) क्या कहती है?
मेष राशि : Today's Aries horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की पहली राशि मेष ज्योतिष की नजर में में बेहद खास मानी गई है। इस राशि के जातकों का स्वभाव से लेेकर तमाम तरह की चीजें अपने आप में कुछ अलग मानी जाती है। ऐसे में ग्रहों की चाल में हो रहे बदलाव का असर मेष पर भी अन्य राशियों की तरह ही देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते है आज के दिन मेष का राशिफल क्या कहता है?
आज मेष का राशिफल:
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, कारण ये है कि आपका एक गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। उचित होगा कि जोखिम भरे कार्यों को टालें। साथ ही वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल
भाग्यशाली वर्णमाला: D
शुभ अंक: 4
अनुकूल सलाह: सोच विचार कर ही कोई फैसला लें।
मेष राशि के कारक ग्रह मंगल हैं। मेष राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
2. वृषभ राशि : Today's taurus horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ के जातकों को को ज्योतिष में शांत स्वभाव वाला माना जाता है। ये अपनी वाणी और कला के चलते लोगों के बीच में विख्यात होते है। वहीं ग्रहों की चाल का असर अन्य राशियों की तरह इस राशि पर भी देखने को मिलता है। तो चलिए जानते है आज के दिन वृषभ का राशिफल क्या कहता है?
आज वृषभ का राशिफल:
जीवन साथी के साथ आज विवाद सम्भव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
शुभ रंग : मैरून
भाग्यशाली वर्णमाला: E
शुभ अंक: 7
अनुकूल सलाह : विरोध या विवादों से दूर रहें।
वृषभ राशि के कारक ग्रह शुक्र हैं। वृषभ राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
3. मिथुन राशि : Today's gemini horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन के जातकों का स्वभाव ज्योतिष के अनुसार काफी अलग माना जाता है।माना जाता है कि ये गर्मी में लगातार ऊपर नीचे होता रहता है। वहीं इस राशि के जातक दूसरों की मन की बातें पढ़ने की क्षमता भी इनमें होती है। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज के दिन मिथुन का राशिफल क्या कहता है?
आज मिथुन का राशिफल:
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है लेकिन तभी जब उसकी मांग जायज हो। ध्यान रहे आप की निर्णय शक्ति कमजोर हो रही है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
शुभ रंग : हल्का हरा
भाग्यशाली वर्णमाला: S
शुभ अंक: 9
अनुकूल सलाह : हर किसी पर आंख बंद कर विश्वास न करें।
मिथुन राशि के कारक ग्रह बुध हैं। मिथुन राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
4. कर्क राशिफल : Today's cancer horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की चौथी राशि कर्क के जातकों के स्वभाव को ज्योतिष में कोमल होने के साथ ही परिवर्तनशील माना जाता है। ऐसे में ये संवेदनशील स्वभाव के होने के साथ ही कल्पनाशील भी होते हैं। ऐसे में ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज के दिन कर्क का राशिफल क्या कहता है?
आज कर्क का राशिफल:
दूसरोंकी मजबूरी को समझे और सहयोग करे।क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेगे।पिता से मतभेद समाप्त होंगे।नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करे ।परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेगे।
शुभ रंग : लाइट पिंक
भाग्यशाली वर्णमाला: C
शुभ अंक: 8
अनुकूल सलाह: आज गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें।
कर्क राशि के कारक ग्रह चंद्र हैं। कर्क राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे,, डो से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
5. सिंह राशिफल : Today's leo horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के लोग ज्योतिष के अनुसार अपने लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास और तेजी से आगे बढ़ते हैं। लेकिन कभी-कभी भटक भी जाते हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज के दिन सिंह का राशिफल क्या कहता है?
आज सिंह का राशिफल:
आज कई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
शुभ रंग : केसरिया
भाग्यशाली वर्णमाला: V
शुभ अंक: 5
अनुकूल सलाह : सोच समझकर बोलें।
सिंह के कारक ग्रह नवग्रहों के राजा स्वयं सूर्य हैं। सिंह राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
6. कन्या राशिफल : Today's virgo horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की छठी राशि कन्या के जातक ज्योतिष के अनुसार सामान्यत: स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं। इनकी वाणी आकर्षक होने के साथ ही इनको धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है। इनके जीवन में अक्सर अचानक परिवर्तन आते रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज के दिन कन्या का राशिफल क्या कहता है?
आज कन्या का राशिफल:
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाए कार्य को बिगाड़ सकते हैं। सूझ बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
भाग्यशाली वर्णमाला: P
शुभ अंक: 11
अनुकूल सलाह : अहम को खुद से दूर रखें।
कन्या राशि के कारक ग्रह बुध हैं। कन्या राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
7. तुला राशिफल : Today's libra horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की सातवीं राशि तुला के जातक ज्योतिष के अनुसार सामान्यत: स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं। ये विवादों को निपटाने में कुशल होने के साथ ही न्याय की गहरी समझ रखते हैं। चीजों को अत्यंत शिष्टता के साथ कैसे किया जाता हैं? ये उस बात को अच्छे से जानते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज के दिन तुला का राशिफल क्या कहता है?
आज तुला का राशिफल:
पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
शुभ रंग: मैरून
भाग्यशाली वर्णमाला: R
शुभ अंक: 12
अनुकूल सलाह: चांदी रंग शुभ रहेगा।
तुला राशि के कारक ग्रह शुक्र हैं। तुला राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
8. वृश्चिक राशिफल : Today's scorpio horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक के लोग ज्योतिष के अनुसार अविश्वसनीय रूप से संवेदनशील और सहज होते हैं। ये चीजों के प्रति दृष्टिकोण में भावुक और प्रखर होने के साथ ही स्वभाव से काफी गणनात्मक भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज के दिन वृश्चिक का राशिफल क्या कहता है?
आज वृश्चिक का राशिफल:
आप जो सोचते हैं वह करते नहीं हैं, इसी कारण कई बार चीजें आपके हाथ से निकल जातीं हैं। उचित होगा कि अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता को खुद से दूर रखें क्योंकि ये आपके आगे बढ़ने में अवरोध पैदा करेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
शुभ रंग : पिंक
शुभ अंक: 4
अनुकूल सलाह: वाणी में मधुरता रखें।
वृश्चिक राशि के कारक ग्रह मंगल हैं। वृश्चिक राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से तो, ना, नी, नू, ने, नो, या , यी, यू से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
9. धनु राशिफल : Today's sagittarius horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की नवीं राशि धनु के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि के जातक आजाद ख्याल के होने के साथ ही बड़े दिल वाले भी होते हैं। ये धार्मिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ईमानदार, सच्चे, विश्वास योग्य और समझदार भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज के दिन धनु का राशिफल क्या कहता है?
आज धनु का राशिफल:
अपनी चिंता के कारण कई बार आप दूसरों पर अपना क्रोध निकाल देते हैं। उचित होगा कि खुद को शांत बनाए रखें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाइट पिंक
भाग्यशाली वर्णमाला: L
शुभ अंक: 9
अनुकूल सलाह: सतर्क रहें।
धनु राशि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
10. मकर राशिफल : Today's capricorn horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की दसवीं राशि मकर है। मकर राशि के कारक ग्रह शनि हैं। मकर राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। तो चलिए जानते हैं आज मकर का राशिफल क्या कहता है?
आज मकर का राशिफल:
आज का दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव हैं। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग : पर्पल
भाग्यशाली वर्णमाला: M
शुभ अंक: 6
अनुकूल सलाह: खुद को शांत बनाए रखें।
मकर राशि वालों के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि वाले अपनी बात के पक्के होने के साथ ही थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव वाले भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है।
11. कुंभ राशिफल : Today's aquarius horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की ग्याहरवीं राशि कुंभ है। कुंभ राशि के कारक ग्रह शनि हैं। कुंभ राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आज कुंभ का राशिफल क्या कहता है?
आज कुंभ का राशिफल:
आप केवल अपनी संगत बदलें आप देखेंगे कि का संसार बदल जायगा। अपने आपको सही साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।
शुभ रंग : कार्बन ब्लू
भाग्यशाली वर्णमाला: O
शुभ अंक: 16
अनुकूल सलाह: वस्त्रों में आज वॉयलेट रंग का उपयोग करें।
कुंभ राशि को लेकर ज्योतिष में माना जाता है कि इस राशि के जातक चिंतनशील व थोड़े आत्मकेन्द्रित स्वभाव के होने के साथ ही आत्मविश्वास भी होते हैं। ये अथक परिश्रमी होने के चलते एक बार लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे कठोर परिश्रम करके भी हासिल करते हैं।
12. मीन राशिफल : Today's pisces horoscope today 16 October 2022
राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि मीन है। मीन राशि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। इसके साथ ही यह किसी के प्रति अपनी राय जल्दी नहीं बनाते है।
यह हर माहौल में अपने आपको उतार लेने में सक्षम होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आज मीन का राशिफल क्या कहता है?
आज मीन का राशिफल:
दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
शुभ रंग : लाइट पिंक
भाग्यशाली वर्णमाला: P
शुभ अंक: 8
अनुकूल सलाह: आज बैंगनी रंग का उपयोग ज्यादा करें।
मीन राशि के जातकों के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के होते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है।
Updated on:
15 Oct 2022 03:58 pm
Published on:
15 Oct 2022 03:57 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
