23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 : शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल व राशिफल

Aaj Ka Panchang 24 April 2026 : 24 अप्रैल 2026 का आज का पंचांग जानें। अष्टमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, राहुकाल, शुभ चौघड़िया, दिशा शूल, व्रत व विशेष योग की पूरी जानकारी पढ़ें और जानें आज का दिन कितना शुभ है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Apr 23, 2026

Aaj Ka Panchang 24 April 2026

Aaj Ka Panchang 24 April 2026 : आज का पंचांग 24 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Panchang 24 April 2026 : 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। पंडित मुकेश भारद्वाज ने बताया कि आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसमें पुष्य नक्षत्र और शुभ योगों का संयोग बन रहा है। इस दिन दुर्गाष्टमी, देवी बगलामुखी जयंती जैसे महत्वपूर्ण पर्व भी मनाए जा रहे हैं।

यदि आप आज कोई शुभ कार्य, यात्रा या पूजा-पाठ की योजना बना रहे हैं, तो राहुकाल, चौघड़िया, दिशा शूल और अन्य पंचांग तत्वों की जानकारी लेना बेहद आवश्यक है। यह पंचांग आपको दिनभर के शुभ-अशुभ समय, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और विशेष योगों की संपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

आज का पंचांग शुक्रवार 24 अप्रैल, 2026 | Aaj Ka Panchang 24 April 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 6 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋत
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ का चौघड़िया

चौघड़िया प्रकारसमयविवरण
चर (Char)सूर्योदय – 7:35 AMसामान्य कार्यों के लिए शुभ
लाभ (Labh)7:35 AM – 9:12 AM*लाभकारी कार्यों के लिए उत्तम
अमृत (Amrit)9:12 AM – 10:48 AM*सबसे शुभ समय
शुभ (Shubh)12:25 PM – 2:02 PMमांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ
चर (Char)5:15 PM – सूर्यास्तसामान्य शुभ कार्यों के लिए अच्छा

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा
तिथि – अष्ठमी तिथि रात्रि 7.22 तक होगी तदुपरान्त नवमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – पुष्य नक्षत्र रात्रि 8.14 तक होगा तदुपरान्त अश्लेषा नक्षत्र होगा ।
योग – शूल योग अंतरात्रि 1.24 तक रहेगा तदुपरान्त गंड योग रहेगा ।
करण – विष्टि करण दिन 8.06 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – रवियोग रात्रि 8-14 से प्रारम्भ.
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 8-06 तक, दुर्गाष्टमी, देवी बगलामुखी जयंती, मानव एकता दिवस, गंडमूल रात्रि 8-14 से प्रारम्भ,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कर्क राशि में होगा ।

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कर्क होगी ।
  • आज रात्रि 8.14 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पुष्य नक्षत्र होगा तदुपरान्त अश्लेषा नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर हे, हो, डा, डी, डू पर रखे जा सकते हैं।

कर्क राशि के स्वामी चन्द्र हैं. यह जल प्रधान राशि है. ये बहुत भावुक होते हैं. सुन्दर व आकर्षक होते है. व्यवहार मिलनसार होता है. कला, संगीत, साहित्य प्रेमी, कल्पनाशील, धार्मिक, दयालु, सहृदय, ईमानदार होते हैं. ऐसे बच्चे सभी के मनोभावों को आसानी से समझने वाले होते हैं.