
Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड्स का साप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के लिए बदलाव और नई शुरुआत का समय (फोटो सोर्स: patrika)
Weekly Tarot Horoscope 14 to 20 June 2026: 14 जून से 20 जून 2026 तक का यह साप्ताहिक टैरो राशिफल कई राशियों के लिए बदलाव, आत्ममंथन और नए अवसरों के संकेत दे रहा है। इस सप्ताह कुछ लोगों को करियर में नई दिशा मिल सकती है, जबकि कुछ के रिश्तों में पारदर्शिता और संवाद की जरूरत महसूस होगी। प्रेम, परिवार, शिक्षा और सामाजिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेत टैरो कार्ड्स दे रहे हैं। यह समय भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और सही निर्णय लेने का भी है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए तुला से लेकर मीन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कितनी खुशियां, चुनौतियां और नए अवसर लेकर आने वाला है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई उम्मीदें और उत्साह लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा निर्देश या नया अवसर प्राप्त हो सकता है। कुछ निर्णय आपको अपनी योजनाओं में संशोधन करने पर मजबूर कर सकते हैं, लेकिन यह संतुलन आपके लिए आगे चलकर लाभकारी रहेगा।
संबंधों में पारदर्शिता, समझौता और संवाद बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि ये ही आपके रिश्तों की मजबूती की नींव बनेंगे। आपकी कूटनीति और बुद्धिमत्ता किसी कठिन परिस्थिति को हल करने में सहायक होगी। प्रेम जीवन में मिठास आएगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक दृष्टि से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी छुपी हुई सच्चाई या अप्रत्याशित सूचना से आप मानसिक रूप से असमंजस में पड़ सकते हैं। इस समय भावुकता पर नियंत्रण आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आत्मनिरीक्षण और पुराने निर्णयों की पुनः समीक्षा से आपको एक नई दिशा मिल सकती है।
भीतर से आप अधिक मजबूत महसूस करेंगे और अपनी सीमाओं को पहचानने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन में पिता या चाचा से सहयोग मिलने की संभावना है। किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत, शिक्षा और यात्राओं की संभावनाओं से भरा रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट, कोर्स या यात्रा की योजना बना सकते हैं जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। पुरानी समस्याएं और किसी की पुरानी यादें अब पीछे छूटती दिखेंगी।
पारिवारिक मामलों में संवाद और ईमानदारी से आप रिश्तों में मजबूती ला सकेंगे। मानसिक रूप से आप प्रेरित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने और नई दिशा में कदम रखने का अवसर देगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह योजनाबद्ध और केंद्रित कार्य शैली लेकर आएगा। आप दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उनकी नींव मजबूत करने में लगे रहेंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आप उसमें सामंजस्य बिठा पाएंगे।
निजी जीवन में सीमाओं और स्पष्टता की आवश्यकता है किसी भी भ्रम से बचने के लिए संवाद और पारदर्शिता जरूरी है। आपकी परिपक्वता और ठोस सोच आपको सही दिशा में निर्णय लेने में मदद करेगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामाजिक, मानसिक और रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर रहेगा। आप किसी नए ग्रुप, विचार या आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं जिससे आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
पुराने दोस्तों से मुलाकात या संपर्क भी संभव है। आपके विचार और रचनात्मकता इस सप्ताह लोगों को आकर्षित करेंगे। यह समय आत्म अभिव्यक्ति और विचारों के आदान-प्रदान के लिए अनुकूल है।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मनिरीक्षण और गहराई से जुड़े अनुभवों का समय रहेगा। आप कुछ भावनात्मक पहलुओं को नए दृष्टिकोण से देख पाएंगे। किसी गहरे अनुभव या पुराने रिश्ते की याद आपको बैचेन कर सकती है। संबंधों में सच्चाई और पारदर्शिता जरूरी होगी। आपकी सहजता और संवेदनशीलता दूसरों से आपके रिश्ते और मजबूत बनाएगी।
Published on:
14 Jun 2026 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
