4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 02 जनवरी 2018

आज का पंचांग 02 जनवरी 2018
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 02, 2019

panchang

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति पौष 12, शक संवत् 1940 पौष कृष्णा द्वादशी बुधवार विक्रम संवत् 2075। सौर पौष मास प्रविष्टे 18, रवि उल्सानी 25 हिजरी 1440 तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 जनवरी सन् 2019 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 11 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र नक्षत्र प्रातः 9 बजकर 39 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ, शूल योग अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 3 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ, कौलव करण अपराह्न 1 बजकर 50 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज ही सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 9 बजकर 39 मिनट से।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में नामकरण संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चो के नाम (तो, ना, नी, नू, ने) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से स्थूल होंगे। ऐसे जातक मनस्वी चपल व वाचाल होंगे। प्रायः स्पष्टवादी व व्यय खर्च में आसक्त होंगे। प्रायः यात्रा प्रवास कर धनसंपदा बनाएंगे।

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।