5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 31 दिसंबर 2018

आज का पंचांग 31 दिसंबर 2018
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 31, 2018

panchang

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति पौष 10, शक संवत् 1940 पौष कृष्ण दशमी सोमवार विक्रम संवत् 2075। सौर पौष मास प्रविष्टे 16, रवि उल्सानी 23 हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 दिसम्बर सन् 2018 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 7 बकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 17 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र प्रातः 8 बजकर 18 मिनट तक उपरांत स्वाती नक्षत्र का आरंभ, सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 42 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में पूर्वरत कार्य का विस्तार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

वणिज करण अपराह्न 1 बजकर 27 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा अपराह्न 1 बजकर 26 मिनट से अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 17 मिनट तक, श्री पार्श्वनाथ जयंती (जैन)।

आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (री, रू, रे, रो, ता) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से कृषकाय होंगे। ऐसे जातक मध्यस्थ की भूमिका कुशलता से निभाएंगे। प्रायः बोलने में मीठे व ढीट होंगे। सरकारी महकमे से खुब लाभ कमाएंगे।

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता