5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 में इन राशि के जातकों के घर होगा लक्ष्मी का आगमन, साल भर होती रहेगी धन वर्षा

साल 2019 में- धनु, मकर, कुंभ एवं मीन राशि के जातकों के घर पूरे साल भरा रहेगा धन का भंडार
3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Dec 28, 2018

varshik rashifal

2019 में इन राशि के जातकों के घर होगा लक्ष्मी का आगमन, साल भर होती रहेगी धन वर्षा

नया साल आते ही हर किसी को सबसे पहले अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में जानने की बहुत इच्छा रहती हैं कि हमारी राशि में इस साल धन लाभ हैं कि नहीं, कितना पैसा मिलेगा, धन के ज्यादा से ज्यादा आय के स्रोत क्या होंगे आदि आदि विचार हर किसी के मन में रहते हैं ही तो जाने ज्योतिषाचार्य पं. प्रह्ललाद कुमार पंड्या से अपनी राशि में धन योग की सटीक स्थिति के बारे में सिर्फ पत्रिका डॉट कॉम पर ।

धनु राशि (Sagittarius), आर्थिक स्थिति-2019

1- इस साल कम मेहनत के बावजूद भी आपके पास धन आएगा ।
2- आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर आप कोई नया वाहन या फिर अन्य कोई संपत्ति आदि ख़रीद सकते हैं ।
3- इस साल पैसों की किल्लत तो रहेगी लेकिन फिर भी पैसों के मामले में बेफिक्र रहेंगे ।
4- धन के मामले में लोग आपकी मदद करेंगे और आय प्राप्ति के भी नए अवसर मिलेंगे ।
5- साल के जुलाई अगस्त में अधिक खर्चें बढ़ सकते हैं ।
6- पैसों के मामले में विदेश यात्रा की काफी संभावना है, जो लाभकारी होंगी ।
7- इस किसी को पैसे उधार देने के मामले में सतर्क रहें, बिना सोचे किसी को भी पैसा उधार न दें ।
8- प्रॉपर्टी को ख़रीदने या फिर बड़ा निवेश करने से पहले जानकारों की सलाह अवश्य लें, फायदे में रहेंगे ।


*******************

मकर राशि (Capricornus), आर्थिक स्थिति-2019
1- मकर राशि के जातकों के लिए साल 2019 में चारों दिशाओं से धन आय के नये नये रास्ते मिलेंगे ।
2- इस साल ज़िम्मेदारियां बढ़ने से खर्च भी बढ़ेंगे ।
3- साल 2019 में किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें ।
4- मकर राशि के जातकों के लिए साल 2019 काफी फायदेमंद रहेगा, माता-पिता से लाभ या पैतृक संपत्ति हिस्से में आ सकती है ।
5- अप्रैल से मई के बीच में आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए निवेश भी कर सकते है ।
6- फरवरी 2019 के बाद रूका हुआ, कर्जा दिया हुआ या अन्य प्रकार से फसा हुआ सारा पैसा मिलेगा ।
7- घर के किसी सदस्य का अचानक बीमार पड़ने पर धन खर्च करना पड़ सकता है ।
8- पैसों की जरूर पड़ने पर करीबी दोस्त भरपूर सहयोग करेंगे ।


*******************

कुंभ राशि (Aquarius), आर्थिक स्थिति-2019
1- कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2019 रूपया पैसों के मामले में मिला जुला सामान्य रहेगा ।
2- इस साल आपकी आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी मेहनत व कार्य कौशल के अनुसार ज्यादा प्राप्त हो सकेगी ।
3- अगर साल 2019 में कहीं निवेश करने की जरूरत पड़ी तो बिना किसी की सलाह के बिलकुल भी नहीं करें ।
4- ज़मीन जायदाद के मामले में कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में फैसला न लें ।
5- साल के शुरुआती तीन महीने में कहीं लंबी यात्रा कर सकते है, इस यात्रा के बाद पैसों की तंगी शायद खत्म हो जायेगी ।
6- इस साल अपनी आय का कुछ पैसा अच्छे कार्यों में दान या खर्च करेंगे तो, आपको इसका लाभ भी मिलेगा ।
7- आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए हर रोज पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलायें, एवं शुक्रवार के दिन गाय को हरा चारा जरूर खिलायें ।
8- जून 2019 के बाद आपकी राशि के अनुसार आपकी सारी धन संबंधित परेशाम खत्म होने के योग


*************

मीन राशि (Pisces), आर्थिक स्थिति-2019
1- इस लंबे समय से चली आ रही पैसों की सारी समस्याएं खत्म हो सकती है ।
2- धन आय के अनेक नए स्त्रोत साल 2019 में मिलेंगे ।
3- साल के शुरूआती समय में ही कोई बड़ा धन लाभ हो सकता हैं ।
4- छोटे बड़े सभी व्यापारियों और बिजनेस करने वालों के लिए साल 2019 काफी शुभ व लाभ देने वाला रहेगा ।
5- मार्च में माह में धन के सिलसिले में लंबी यात्रा भी कर सकते हैं ।
6- साल 2019 में प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी लेन देन करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें ।
7- कोई खास पैसों के मामले में धोखा दे सकता हैं, सतर्क रहे ।
8-पैतृक संपत्ति से आपको आर्थिक मुनाफ़ा ज्यादा होगा, एवं इस साल आपकी लॉटरी भी लग सकती हैं ।