2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vrishabh Masik Rashifal March: मार्च में शुक्र की राशि पर लक्ष्मी जी का आशीर्वाद, घर में बढ़ेगा सुख-समृद्धि

Vrishabh Masik Rashifal March कुछ दिनों में ही मार्च महीना शुरू होने वाला है। मार्च वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, मार्च में वृषभ राशि वालों के करियर की क्या स्थिति रहेगी, पारिवारिक जीवन में मुश्किल तो नहीं आएगा। धन की स्थिति और स्वास्थ्य कैसा रहेगा, यह सब खयाल मन में है तो इसके जवाब के लिए मार्च राशिफल वृषभ 2024

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 19, 2024

taurusmarch.jpg

वृषभ मासिक राशिफल मार्च 2024


Vrishabh Masik Rashifal March मार्च मासिक राशिफल के अनुसार वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन इस महीने में बेहद शानदार रहेगा। यदि अभी विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो मार्च में आपको पार्टनर से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में नया मेहमान दस्तक दे सकता है। इससे घर वालों का मन आनंदित रहेगा और माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। महीने के बीच में घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। घर का वातावरण धार्मिक रहेगा और सभी शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदारों का भी आना-जाना होगा। कोई आपसे नाराज चल रहा था तो इस महीने उसकी नाराजगी भी दूर हो जाएगी। वह व्यक्ति आपका सहयोगी भी बन जाएगा।


Vrishabh Masik Rashifal March वृषभ मासिक राशिफल मार्च के अनुसार इस महीने आप कारोबार को लेकर आशान्वित रहेंगे और नई जगह निवेश भी करेंगे। नए ग्राहक आपसे जुड़ेंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे। मार्च के बीच में कोई ग्राहक आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे में उसके साथ उलझने से बचें। ग्राहकी में लाभ होगा और आय भी अधिक होगी। नौकरी करते हुए आपको समय हो गया है तो मार्च में आपको काम को लेकर प्रोत्साहन मिल सकता है। इस महीने आपका प्रमोशन मिल हो सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और उनके द्वारा आपको अच्छे नंबर दिए जाएंगे। ऐसे में आपका ध्यान भी अपने काम को अच्छा रखने पर होना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Mesh Masik Rashifal March: मेष राशि वालों के लिए सक्सेस के द्वार खोल रहा मार्च


मार्च मासिक राशिफल शिक्षा-करियर के अनुसार यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो किसी सीनियर का उचित मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही वृषभ राशि में से कोई एग्जाम क्लियर भी कर सकता है। स्कूल के छात्र अपने लिए किसी मार्गदर्शन की तलाश में रहेंगे। कुछ समय से नौकरी की तलाश में हैं तो मार्च में आपकी कामना पूरी हो जाएगी। कॉलेज के छात्र कॉलेज के किसी काम में व्यस्त रहेंगे और पढ़ाई में कम मन लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। पढ़ाई का बोझ भी कम होगा।


वृषभ मासिक राशिफल के अनुसार मार्च में शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वे आपको समझने का प्रयास करेंगे, आपकी सहायता करेंगे। इससे आप प्रसन्न होंगे। यदि सिंगल हैं तो दोस्त की सहायता से किसी के साथ बातचीत शुरू होगी जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल सकती है। वहीं रिलेशन में हैं तो पार्टनर के साथ कहीं निवेश करने का सोच सकते हैं जिससे कि दोनों का भविष्य सुदृढ़ बने। घर में किसी को आपके रिश्ते के बारे में पता चल सकता है। हालांकि समस्या न होने पर भी आप चिंतित रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Varshik Rashifal Mesh 2024: जानिए मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024


मार्च में आप शरीर के बाएं हिस्से में दर्द की शिकायत से परेशान रहेंगे। आप इसके लिए डॉक्टर के पास भी जाएंगे लेकिन जल्द आराम नहीं मिलेगा। मार्च में आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सुबह के समय व्यायाम करने की आदत डालेंगे तो स्थिति सही रहेगी। मार्च के पहले सप्ताह में मन में बेचैनी रह सकती है। इस कारण उल्टी आने या नींद नहीं आने की समस्या हो सकती है। रात को सोने से पहले ध्यान लगाने की आदत डालें। रिश्तों को सही तरीके से नहीं संभाल पाने के कारण मन व्यथित रह सकता है।


मार्च महीने में वृषभ राशि वालों का शुभ अंक 3 और शुभ रंग ग्रे रहेगा। यदि वृषभ राशि वाले इस महीने में अंक 3 और ग्रे रंग का प्रयोग करेंगे तो लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Vrishabh Varshik Rashifal 2024: अगले साल कब जागेगी आपकी किस्मत, पढ़ें वृषभ वार्षिक राशिफल