
साप्ताहिक राशिफल 19 मई से 25 मई 2024
करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 19 मई से 25 मई के सप्ताह में आप अपने काम को लेकर काफी प्रशंसा और प्रसिद्धि पाएंगे। इस हफ्ते योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। अगले 7 दिन विरोधी आपके सामने कमजोर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर आपका प्रभाव रहेगा। इस समय विद्यार्थी पढ़ाई में गंभीरता दिखाएंगे। घर से दूर नौकरी कर रहे लोग भी परिवार को समय दे सकते हैं। कानूनी मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आएंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अगले सात दिन विशेष रूप से लाभदायक है। घर के खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ रहेगा।
पारिवारिक जीवनः इस हफ्ते तुला राशि वाले परिवार के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। इस हफ्ते आप कुछ विशेष आध्यात्मिक साधनाओं की ओर रूझान दिखाएंगे। इस सप्ताह आपको तनाव बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। जिद्दी व्यवहार के कारण लवलाइफ में दिक्कत होगी। आप जितना शांत होकर परिस्थितियों को देखेंगे, उतनी जल्दी उसका समाधान आपको मिलेगा। किसी पर भी एकतरफा भरोसा बिल्कुल भी न करें। रविवार, सोमवार और गुरुवार का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
सेहतः रविवार से शनिवार के सप्ताह में तुला राशि के उच्च रक्तचाप के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करें और रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिन शाम को पीपल के नीचे दीपक लगाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः 19 मई से 25 मई 2024 के सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों को बहुप्रतीक्षित विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। फ्रीलांस काम कर रहे लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। इस हफ्ते संपत्ति विवाद के मामले हल हो सकते हैं। व्यवसाय में वृद्धि के लिए आपको बड़ा फंड मिल सकता है। जॉब में कुछ अतिरिक्त लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको अधिकारियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों से स्वयं को दूर रखें जो आपकी ज्यादा प्रशंसा करते हों। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार शुभ दिन रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः मई के नए सप्ताह में जन कल्याण के कार्यों में आप सक्रिय रहने वाले हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि प्रेम विवाह को लेकर इच्छुक हैं तो परिवार में चर्चा कर सकते हैं। आपके घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। जिससे आपको कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। सोमवार और मंगलवार शुभ नहीं रहेंगे।
सेहतः पीठ और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है। प्रत्येक शाम को घर के ईशान कोण पर एक घी का दीपक जलाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः मार्केटिंग संबंधी कार्यकलापों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल है। पुराने संपर्कों के माध्यम से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। सप्ताह की शुरुआत कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से शुभ है। शेयर मार्केट आदि के माध्यम से आपको लाभ होगा। सोमवार, मंगलवार और शनिवार काफी अच्छे दिन रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों के लिए नया सप्ताह शुभ नहीं है। वाहन और कुछ भी नया सामान लेने से पहले ठीक तरह से उसकी जांच परख कर लें।
पारिवारिक जीवनः 19 मई से 25 मई 2024 के सप्ताह में आप निजी रिश्तों को काफी महत्व देंगे। इस हफ्ते किसी रिश्तेदार को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपके नए मित्र बन सकते हैं। पुरानी गलतियों को सुधारने के अवसर मिलेंगे। इस सप्ताह आपको कड़वी बातों को बोलने से बचना चाहिए। सामान्य सा झगड़ा बड़ी लड़ाई में बदल सकता है। शत्रु इस सप्ताह काफी सक्रिय रहेंगे। वे आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार शुभ दिन नहीं रहेगा। रोजाना हनुमान जी की आरती करें और घी में दो लौंग डाल लें।
करियर और आर्थिक जीवनः व्यवसाय में नई साझेदारी को लेकर योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। संतान के करियर को लेकर चिंता दूर होगी। शुक्र गोचर के प्रभाव से मकर राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कमीशन से जुड़े कार्यों में आपको अच्छा लाभ होगा। इंश्योरेंस संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय काफी अच्छा रहेगा।
पारिवारिक जीवनः मई 2024 के नए सप्ताह में मकर राशि वाल लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध और मधुर होंगे। किसी भी व्यक्ति के अंधभक्त न बनें। इससे आपके व्यक्तित्व पर बुरा असर पड़ सकता है। यात्राओं के दौरान आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आप दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।
सेहतः माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। रोज रामचरित मानस के बालकांड की चौपाइयों का पाठ करें। रविवार और शनिवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ेंःMonthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
करियर और आर्थिक जीवनः 19 मई से 25 मई 2024 के सप्ताह में कुंभ राशि वाले व्यावसायिक लोग अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर काफी ध्यान रखेंगे। इससे आपकी आय बढ़ सकती है। लंबे समय से घर खरीदने की योजना बनाने वाले लोगों को इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। मनोरंजन से जुड़े काम में रूचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी तारीफ करेंगे। अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए नया सप्ताह शुभ है। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी कर सकते हैं। कुछ बुद्धिजीवी प्रकृति के लोग आपके काम में गलती निकालने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन आपको उनसे बहस करने से बचना चाहिए। उनकी सलाह से आपको भविष्य में लाभ ही होगा। गुरुवार के बाद का समय आपके लिए बेहतरीन है।
पारिवारिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार कपल अच्छा समय बिताएंगे। कड़वी जुबान से संबंध बिगड़ सकते हैं। अनैतिक कार्यों से पूरी तरह दूर रहें। बिना किसी विशेष प्रयोजन के लोगों से अपनी बातें शेयर न करें। यात्रा के दौरान झगड़े हो सकते हैं। रविवार और मंगलवार शुभ नहीं है।
सेहतः कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। तीखे भोजन का ज्यादा प्रयोग न करें। पिंडलियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। विष्णु जी के मंदिर में जाकर भगवान को तुलसी की माला चढ़ाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः मीन राशि वालों को नए सप्ताह में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। सरकारी नियमों का पालन करने में लापरवाही न करें। दिखावे में आप अपनी क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। मंगलवार को अजनबी लोगों से सावधान रहें। रविवार और शनिवार शुभ रहेगा।
पारिवारिक जीवन: मित्रों से पुराने मतभेदों को दूर करने के लिए 19 मई से 25 मई का सप्ताह शानदार है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें। इस हफ्ते लोगों की मदद करने से पीछे हटने से बचें। आपके सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। इस सप्ताह आप यदि छुट्टी लेकर परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बहुत रूचि लेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको संतान के व्यवहार पर नजर बनाए रखनी चाहिए। आवश्यक हो तो मंगलवार और बुधवार को यात्रा न करें।
सेहतः पेट में गड़बड़ी की शिकायत हो सकती है, जिसके कारण मुंह में छाले और हल्का बुखार हो सकता है। ठंडी प्रवृत्ति के खाद्यपदार्थों का ज्यादा सेवन न करें। नारायण कवच का प्रतिदिन दो बार पाठ करें।
Updated on:
17 May 2024 08:11 pm
Published on:
17 May 2024 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
