7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022- कर्क से कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साप्ताह

Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get Saptahik Rashifal and know about health, career and prosperity.

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 19, 2022

kark_to_kanya.jpg

Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह कर्क से कन्या राशि के जातकों के लिए 20 से 26 नवंबर 2022 तक क्या कहता है।

- कर्क साप्ताहिक राशिफल : Cancer Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022

चंद्र की इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपकी हर बात मानने के लिए तैयार रहेंगे। नौकरीपेशा के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको पूर्व में किए किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इग्जाम की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यह सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। यदि आप किसी के सामने प्रपोज करने की सोच रहे थे, इस सप्ताह आपकी बात बन सकती है। सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है।

शुभ रंग : नीला, पीला

अनुकूल सलाह : शिवलिंग पर तांबे के लोटे से हर रोज जल चढ़ाएं और सफेद चंदन से अभिषेक करें। साथ ही शिव चालीसा का भी पाठ करें।

- सिंह साप्ताहिक राशिफल : Leo Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022

सूर्य की इस राशि के जातकों को सौभाग्य का पूरा साथ मिलने के चलते आप अपनी काबिलियत के दम पर सबके सामने अपना लोहा मनवाकर ही मानेंगे। इस सप्ताह किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़कर काम करने का अवसर मिलेगा। सत्ता सरकार से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। कोई सुखद समाचार प्राप्त होने के साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

लेकिन, इस दौरान आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। उचित होगा कि आप अभिमान और दूसरों का अपमान करने से बचें। इसके साथ ही व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा वरना लाभ हानि में बदल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

शुभ रंग : केसरिया, लाइट येलो

अनुकूल सलाह : सूर्यनारायण और लक्ष्मीनारायण की हर दिन पूजा करें।

Must Read- Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022- मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साप्ताह

- कन्या साप्ताहिक राशिफल : Virgo Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022

यह सप्ताह बुध की इस राशि के जातकों के लिए शुभता और सफलता लाता दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में कॅरियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं शुभ और लाभप्रद साबित होंगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद मिलेगी। नौकरीपेशाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत बनने के साथ ही संचित धन में वृद्धि होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। कॅरियर की बड़ी सफलता कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी बड़ी चिंता दूर होने की संभावना है। यह समय व्यवसाइयों के लिए बेहद शुभ रहेगा। लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ रंग : लाइट ग्रीन, केसरिया

अनुकूल सलाह : हर रोज तुलसी की पूजा करें। साथ ही गणेश चालीसा का भी पाठ करें।