
साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच जानें मेष से कन्या के लोगों के लिए कैसा रहेगा भविष्य
करियर और आर्थिक जीवनः रविवार से शुरू हो रहा, शनिवार तक का सप्ताह यानी 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 का समय मेष राशि वालों के लिए शुरुआत में काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबार में मेष राशि वाले अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे। इस समय किसी बड़े प्रतिष्ठान से आपको सम्मान मिल सकता है। विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छे मौके मिलेंगे। उच्च पद के लिए प्रयास कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस समय मेष राशि वालों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। जॉब में स्थान परिवर्तन की संभावना है। रविवार से बुधवार तक का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।
पारिवारिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में निजी संबंधों में आ रहा उतार-चढ़ाव समाप्त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। गुरुवार को दांपत्य संबंधों में परेशानी हो सकती है। इस समय दूसरों की सहायता करने के चक्कर में आप अपना नुकसान करा सकते हैं। इसी हफ्ते शुक्र के मेष राशि में प्रवेश के कारण प्रियजनों से सामंजस्य में कमी हो सकती है। सप्ताहांत में आप काफी परेशान हो सकते हैं। लोग आपके बारे में गलत धारणा बना सकते हैं। इससे आपकी प्रतिष्ठा को हानि भी पहुंचने की आशंका है।
सेहतः नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाएगा। इसको लेकर जीवनशैली में एक्टिव रखना होगा। घर में दो लौंग और कपूर जलाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 के सप्ताह में आप अपनी विलासिता पूर्ण जीवन पर धन खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह विदेश यात्रा की अच्छी संभावना है। व्यापार में प्रगति से काफी उत्साहित रहेंगे। आप भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। बुधवार के बाद का समय बहुत ही अच्छा है। मंगल के राशि परिवर्तन होने से कार्यक्षेत्र की बाधाओं का निवारण होगा। इस सप्ताह अनुमान से ज्यादा खर्च होने से आपको गुस्सा आ सकता है। राजनेताओं के साथ ज्यादा नजदीकी न बढ़ाएं। बड़े भाई बहनों की कुछ चिंता रहेगी। जमीन संबंधी सौदों में लापरवाही बड़ी समस्याओं को निमंत्रण दे सकती है।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी होगी। हालांकि नए सप्ताह में यदि किसी कारणवश दांपत्य संबंधों में कड़वाहट थी तो इस सप्ताह यह समस्या दूर हो जाएगी। प्रियजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग और उत्तम परामर्श प्राप्त होगा। अपने कष्टों और समस्याओं को कुछ विशेष नजदीकी लोगों से ही व्यक्त करें। शनिवार को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण करके शांति से काम लें।
सेहतः स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। धूप में निकलने से बचें। देवी अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन शाम को पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः नए सप्ताह में 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 के बीच मिथुन राशिवालों को कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश रहेगी। मिथुन राशि वालों को पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। अटके हुए लोन चुकाने के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है। इस समय छात्र महत्वपूर्ण परियोजनाओं की योजना बना सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं और जॉब प्रोफाइल बदलना चाहते हैं तो यह सप्ताह इसके लिए शुभ है। फाइनेंस संबंधी कार्यक्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिलेंगे। बातचीत के जरिये मतभेदों को दूर कर सकते हैं। आप अपने ही काम से कुछ बोर हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपके काम में कमी निकाल सकते हैं। गुरुवार के बाद आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: नए सप्ताह में मिथुन राशि वाले पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। इस हफ्ते दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपके लिए ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। घर के सामानों में खराबी आने से आप थोड़े गुस्से में भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। धैर्य में कमी आने के कारण आप अवसरों का बहुत अच्छा लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसीलिए धैर्यवान होकर काम करना हितकर होगा। रविवार और मंगलवार शुभ नहीं रहेगा।
सेहतः मंगल के राशि परिवर्तन होने से स्वास्थ्य में कुछ समस्या आने की संभावना है। अपने भोजन का एक भाग गाय को एक अन्य भाग कुत्ते को खिलाएं, लाभ होगा।
करियर और आर्थिक जीवनः नए सप्ताह में समय कर्क राशि वालों के पक्ष में है। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कोई विशिष्ट व्यापारिक डील हो सकती है। इस हफ्ते कर्क राशि वालों की पढ़ाई में सुधार हो सकता है। सोशल मीडिया में आप अपना प्रमोशन कर सकते हैं। महंगी वस्तुओं की खरीदी से बजट पर प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। विज्ञान के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में थोड़ी कठिनाई होगी। सप्ताह मध्य में आप अपने अधिकारियों से नाराज हो सकते हैं। इसके कारण कार्यक्षेत्र में बहसबाजी भी हो सकते हैं। मंगलवार और गुरुवार को विशेष ध्यान रखें।
पारिवारिक जीवनः परिवार में आपसी सौहार्द्र और प्रेम भाव बढ़ेगा। नए हफ्ते में कर्क राशि वालों की कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आपकी निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी। प्रेम संबंधों में विशेष सावधानी रखें। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें।
सेहतः डायबिटीज और लीवर के रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मन स्वस्थ और प्रसन्न रहेगा। गठिया के रोगियों का दर्द बढ़ सकता है। पांच पीली कौड़ियों को भगवान विष्णु के मंदिर में अर्पित करें।
करियर और आर्थिक जीवनः नए सप्ताह में सिंह राशि वाले अपनी प्रतिभा और योग्यता का कुशल प्रदर्शन करेंगे। अपनी बचत को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। इससे आपको काफी लाभ भी होगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। खेलों से जुड़े लोगों को शासन से प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में आपको प्रवेश मिल सकता है। मन में नए काम को लेकर उत्साह रहेगा। वित्तीय स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी ईर्ष्या की भावना रखेंगे।
पारिवारिक जीवनः संतान के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। इस समय विवाह आदि संबंधों को लेकर ज्यादा जल्दबाजी करना उचित नहीं है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से निराशा होगी। घर में छोटी-मोटी बातों के कारण झगड़ा हो सकता है।
सेहतः आपको स्नायु और घुटनों संबंधी समस्या घेर सकती है। आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिए। इस सप्ताह जल की कमी से होने वाले रोगों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत तनावपूर्ण और उदासीन हो सकती है। रविवार को छोड़कर प्रतिदिन पीपल के पेड़ की जड़ पर चीनी मिश्रित जल अर्पित करें।
करियर और आर्थिक जीवनः नया सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रह सकता है। 21 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। धन संबंधी लेनदेन से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप संबंधी कार्ययोजना से धन लाभ होगा। पुराने मित्रों की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। निजी कंपनियों में कार्यरत लोगों के मन में करियर को लेकर असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः किसी मित्र की मध्यस्थता से आपके पुराने विवाद हल हो सकते हैं। आपको अपने स्वाभिमान की चिंता रहेगी। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम संबंधों का आनंद उठाएंगे। धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर बनेगा। शुक्र का राशि परिवर्तन आपका ध्यान, ज्योतिष और गुप्त साधनाओं के प्रति प्रेरित करेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित हो सकते हैं। नकारात्मक स्थिति में आपको उग्र होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आपके क्रोध से आहत हो सकता है। इसीलिए आपको विनम्र व्यवहार अवश्य रखना चाहिए। मंगलवार और गुरुवार थोड़ा कमजोर रहेगा।
सेहतः आपके व्यवहार को लेकर लोग निराश हो सकते हैं। शिवलिंग पर तिल और चावल चढ़ाएं।
Updated on:
20 Apr 2024 05:07 pm
Published on:
20 Apr 2024 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
