5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope (24-30 March 2024): वृषभ समेत 4 राशियों के आने वाले हैं अच्छे दिन, मेष से कन्या तक के लोग जानें होलिका के उपाय

Weekly Horoscope 24 to 30 March 2024: नया सप्ताह बेहद खास है, 24 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में पहले दिन ही होलिका दहन है और अगले दिन चंद्र ग्रहण, इसी हफ्ते में बुध गोचर होने वाला है। इन सबका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। इनमें वृषभ समेत चार राशियों के दिन सबसे अच्छे बीतेंगे। साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal hindi) रविवार से शनिवार यानी 24 मार्च से 30 मार्च के सप्ताह में आइये जानते हैं मेष से कन्या तक के लोगों का कैसा रहेगा भविष्य..

6 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 23, 2024

weekly_horoscope_24_to_30_march_2024.jpg

साप्ताहिक राशिफल 24 मार्च से 30 मार्च 2024


करियर और आर्थिक जीवनः संपत्ति के अटके मामले 24 से 30 मार्च के बीच हल हो सकते हैं। मेष राशि वाले इस सप्ताह व्यापार में कड़े निर्णय ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। घर की देख-रेख और साज-सज्जा में आप धन खर्च करेंगे। कुछ नए काम आपको इस सप्ताह करने पड़ सकते हैं। कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आपकी सलाह से लोगों के अटके काम बन सकते हैं। सोमवार से शुक्रवार तक का समय काफी अच्छा है।


पारिवारिक जीवनः कानूनी मामलों में विजय मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी कार्यों में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। सप्ताह के आखिर में अधिकारियों के साथ झगड़ना पड़ सकता है। शनिवार को कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।


सेहतः इस सप्ताह शारीरिक परिश्रम से आपको बचना चाहिए। शरीर में थकावट के कारण बुखार और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। मेष राशि के महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। पैरों में अकड़न और ऐंठन की परेशानी हो सकती है। इस समय शिवलिंग पर नित्य गाय का कच्चा दूध चढ़ाना लाभ देगा।

ये भी पढ़ेंःSaptahik Rashifal 24 to 30 March 2024: इस सप्ताह पांच राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, पढ़ें तुला से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल


करियर और आर्थिक जीवनः नए सप्ताह में तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को जॉब के अच्छे मौके मिलेंगे। व्यवसाय में आप छोटी-छोटी बातों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। विदेशी ब्रांड के व्यापार के लिए यह सप्ताह बहुत शानदार है। इस सप्ताह वृषभ राशि वाले अपने शौक और आनंद पर धन खर्च करेंगे।


इन्श्योरेंस और बचत के लिए निवेश कर सकते हैं। आय और व्यय में समानता रहेगी। यदि आप किसी काम को अधूरा छोड़ते हैं तो यह आपको दिक्कत देगा। टैक्स से जुड़े मामलों में परेशानी आ सकती है। जिस भी काम को हाथ में ले रहे हैं उसे जरूर पूरा करने की कोशिश करें। इस हफ्ते नकारात्मक लोगों के बीच में भी काम करना पड़ेगा। बुधवार से शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा है।


पारिवारिक जीवनः बच्चों की पढ़ाई को लेकर आश्वस्त रहेंगे। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की परिवार से अनुमति मिल सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे बनेंगे।
सेहतः बाहर का भोजन करने के शौकीन हे तो साफ-सफाई का विशेष खयाल रखें। फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं। सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। इसीलिए सावधानी रखने में ही भलाई है। रविवार से मंगलवार तक का समय थोड़ा कमजोर रहेगा। सोमवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल से रंगोली बनाएं और उस पर एक दो मुखी दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ेंः Shani Uday: साल 2024 में शनि देव इनको बनाएंगे धनवान, शनि के आशीर्वाद से आने वाले हैं अच्छे दिन

करियर और आर्थिक जीवनः नए सप्ताह में आप वैसे तो आराम के मूड में रहेंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र की परेशानियों को आप चतुराई से निपटा लेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने में सफलता मिलेगी। प्रबंधन से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बातों को इधर-उधर न करें। दिखावे के चक्कर में धन बर्बाद हो सकता है।


पारिवारिक जीवनः 24 से 30 मार्च 2024 के बीच मिथुन राशि वालों को मनोरंजन और खुशियों के मौके मिलेंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत शुभ नहीं रहेगी। आप जिन लोगों से बहुत अपेक्षा रखते हैं, वे आपको इग्नोर कर सकते हैं। बहरहाल, इस हफ्ते मित्रों के साथ किसी दर्शनीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। धार्मिक व्यक्तियों के संपर्क में रहने से मन शांत रहेगा। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के प्रति सम्मान बढ़ेगा।


सेहतः इस सप्ताह वृषभ राशि के बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। मुंह में छाले और गले में दर्द की शिकायत हो सकती है। पिता की सेहत कुछ खराब रह सकती है। मंगलवार को आलस्य के कारण लाभ के मौके छूट सकते हैं। रविवार को सूखे नारियल के गोले में गुड़ डालकर होलिका की अग्नि में डाल दें।

ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar: अप्रैल में शुक्र 3 राशियों का करेंगे कायापलट, देंगे पैसा और प्रमोशन


करियर और आर्थिक जीवनः मैनेजमेंट से जुड़े मामलों में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में नए सहयोगी बन सकते हैं। बुद्धि का प्रयोग करके आप उलझे काम को अपने पक्ष में कर लेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स के प्रति रूझान बढ़ेगा। कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। नई सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। बजट का ध्यान रखते हुए किसी काम के प्रति सोचें। रविवार और सोमवार का दिन सुखद रहेगा।


पारिवारिक जीवनः नया सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। परिजनों के साथ आप कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। अति उत्साह परेशानी का कारण बन सकता है, दूसरों पर अधिक निर्भरता नुकसान करा सकता है। पड़ोसियों से वाद-विवाद की आशंका है। अपनी योग्यता और प्रतिभा पर शंका न करें। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। सप्ताह के आखिर में संबंधियों के साथ समस्या हो सकती है। बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।

सेहतः खानपान के कारण पाचन की समस्या होगी। होली वाले दिन गणेश जी के मंदिर में जाकर उन्हें 21 दूर्वा की गांठ चढ़ाएं।

ये भी पढ़ेंः Vrishabh Rashifal April: वृषभ राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, अप्रैल में नौकरी और व्यापार का जानें हाल


करियर और आर्थिक जीवनः सिंह राशि वालों के लिए नये सप्ताह की शुरुआत बेहद अच्छी रहेगी। इस समय आपकी सलाह दूसरे लोगों के भी काम आएगी, उन्हें लाभ मिलेगा। करियर में परिस्थितियां आपके लिए अच्छी है। बातचीत से आपके बहुत से काम पूरे हो जाएंगे। अधीनस्थ कर्मचारी खुश रहेंगे। शेयर मार्केट में डूबा हुआ धन वापस मिल जाएगा। पब्लिक रिलेशन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अच्छा है। आप पर से काम का बोझ कम होगा। अनुभव की कमी के कारण काम रूक सकते हैं।


पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह 24 मार्च से 30 मार्च के बीच प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। इस हफ्ते मित्रों से बहस हो सकती है। घर में किसी सदस्य से बहस हो सकती है। मन में कोई आशंका रहेगी।


सेहतः थकान और चिड़चिड़ापन आप पर हावी रहेगा। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। कब्ज और वायु विकार की संभावना है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। रविवार और शुक्रवार का दिन खराब रहेगा। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें राम नाम का चोला चढ़ाना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः चैत्र नवरात्रि में खरमास का बुरा साया, शुरु के 5 दिन न करें ये काम

करियर और आर्थिक जीवनः नये सप्ताह में आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विभागीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। रिसर्च से जुड़े काम में विशेष लाभ होगा। अति आत्मविश्वास के कारण आपके प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ सकता है।


पारिवारिक जीवनः रिलेशनशिप के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। युवा लड़कियों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। बच्चों की समस्याओं का निदान होगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक रहेगी। ऑनलाइन शॉपिंग में आपसे ठगी हो सकती है। गलत संगति के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है। जिस रिश्ते को लोगों से छुपाना चाहते हैं, वह प्रकट हो सकता है। बुधवार और गुरुवार के दिन अशुभ रहेंगे।


सेहतः इस सप्ताह स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। सप्ताह के आखिर में छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। धूल और धूप से एलर्जी हो सकती है। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो पूरी तैयारी से जाएं। भगवान शिव को प्रतिदिन भस्म अर्पित करें।

ये भी पढ़ेंः Hindu Nav Varsh 2024: हिंदू नव वर्ष 2024 कब मनेगा, गुड़ी पड़वा से क्या है कनेक्शन