
साप्ताहिक राशिफल 24 मार्च से 30 मार्च 2024
करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगी। कारोबार में बड़े अनुबंध होंगे। यदि इंटरव्यू में बैठ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। धन का अच्छा उपयोग करेंगे। तुला राशि के अधिकारियों को नए सप्ताह में प्रमोशन मिल सकता है। ऑफिस में आपको पॉवर मिलेगा। विनिर्माण कार्यों में आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। बुधवार और गुरुवार आपके लिए शुभ दिन रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रखें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। जीवनसाथी आपका ध्यान रखेगा। हालांकि तुला राशि के युवा डेट पर जा रहे हैं तो इस सप्ताह झूठ बोलने से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सावधानी रखनी होगी।
सेहतः दिनचर्या में लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। दूसरों का गुस्सा अपनों पर निकालना उचित नहीं है। मंगलवार को आपका मूड कुछ खराब रहेगा। शनिवार को पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। भगवान राधा-कृष्ण के मंदिर में गुलाल चढ़ाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः नए सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों के करियर के लिए नया सप्ताह बहुत ही अच्छा है। कोई महत्वपूर्ण कार्य इस सप्ताह पूरा होगा। आपके मन में दूसरों से आगे निकलने की भावना रहेगी। ऑफिस में पॉवर मिलेगी। वाहन के रखरखाव में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। रविवार, सोमवार और शनिवार के दिन आपके लिए शुभ है।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपकी रूचि भोग-विलास में रहेगी। मित्रों से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर में मेहमानों की आवाजाही लगी रहेगी। मनपसंद जगह आप घूमने के लिए जा सकते हैं। बुधवार को कानूनी मामलों में समस्या होने की आशंका है।
सेहतः माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किडनी के रोगियों को खूब पानी पीना चाहिए। काम को समय पर पूरा करने का दबाव आपको तनाव की तरफ धकेल सकता है। अपने स्वभाव में संयम को अवश्य स्थान दें। गुरुवार को पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। होली के दिन नरसिंह कवच का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। सोमवार को बॉस आपके इंक्रीमेंट और प्रमोशन का फैसला ले सकता है। व्यवसाय में नए पार्टनर्स जुड़ सकते हैं। आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। शेयर मार्केट और कमीशन से जुड़े काम में विशेष लाभ मिलेगा। आय के साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को विवादों से बचना चाहिए। हालांकि धनु राशि वालों को आमतौर पर यह सप्ताह अच्छा है। लेकिन अति आत्मविश्वास ठीक नहीं है। बुधवार और गुरुवार विशेष रूप से शुभ है।
पारिवारिक जीवनः बुजुर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे। पुराने मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। घर में झगड़ा होने की आशंका है। परिवार को लेकर मन में कभी-कभी असुरक्षा का भाव रहेगा। रविवार और शनिवार को अनावश्यक यात्राओं में जाना पड़ सकता है।
सेहतः पिता को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। प्रतिदिन पक्षियों को हरे मूंग और दाने डालें।
करियर और आर्थिक जीवनः आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। रियल एस्टेट और मेडिकल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों उच्च पद मिल सकता है। जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने में सफल होंगे। अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग करेंगे।
जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया बनाकर रखें। आर्थिक लाभ होगा, काम में फोकस बढ़ेगा। आप जीवनसाथी के लिए महंगी खरीदारी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को धन की कुछ कमी हो सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में दिक्कत होगी। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन वे सफल नहीं होंगे।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत में आपका मन कुछ खिन्न रहेगा। लेकिन घर की परेशानियों को धीरे-धीरे दूर कर लेंगे। रविवार को आपका मन कुछ उलझनों से परेशान हो सकता है।
सेहतः त्वचा में इंफेक्शन हो सकता है। केमिकल वाले रंगों और मच्छरों से सावधान रहें। सोमवार को शिवजी को पान के पत्ते में सुपाड़ी और लौंग चढ़ाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। कला और कानून के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा है। विदेश यात्राओं को लेकर परेशानी दूर होगी। प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह बहुत ही अच्छा है। लंबित काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। काम को लेकर आप तनाव में रहेंगे। बॉस और सहकर्मियों के सामने आपकी कमियों के बारे में बातें खुल सकती हैं। यदि आपको कोई बात अच्छी न लगे तो उस पर बहस के बजाय उस पर चुप रहना चाहिए।
पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह रिश्तों को आप काफी महत्व देंगे। अपने प्रेमी को प्रपोज कर विवाह के लिए मना सकते हैं। किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद पाएंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेगा। किसी करीबी से विवाद हो सकता है। आपके काम में रोक-टोक वाले लोग इस सप्ताह काफी सक्रिय रहेंगे।
सेहतः रात में आपको अच्छी तरह से नींद न आने जैसी समस्या हो सकती है। व्यायाम और प्राणायाम करने से इस समस्या में लाभ होगा। सोमवार और मंगलवार को थोड़ा सावधान रहें। घर के मुख्य द्वार पर सुबह शुद्ध जल गिराएं।
करियर और आर्थिक जीवनः आपके बौद्धिक कौशल की भरपूर प्रशंसा होगी। हालांकि आत्मविश्वास में कमी निर्णय लेने में परेशानी पैदा करेगी। बुध आपको व्यापार के नए अवसर दिलाएगा। घर के इंटरियर पर धन खर्च कर सकते हैं। नया मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद सकते हैं।
रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पूरे मनोयोग से आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को आप सप्ताह की शुरुआत में ही कर लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। शेयर और म्यूचुअल फंड से आपकी आय बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए लोन की जरूरत है, लेकिन इसमें रूकावट आ सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। जॉब में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः झूठे और मक्कार मित्रों से मुक्ति मिलेगी। नए सप्ताह में मीन राशि वालों की एकाग्रता भंग हो सकती है। दोस्तों के साथ व्यर्थ घूमने-फिरने में समय न बर्बाद करें। धर्म-कर्म के प्रति अरुचि न होने न दें। बुधवार और गुरुवार आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। पूरे सप्ताह भगवान कृष्ण को चंदन का इत्र चढ़ाएं लाभ मिलेगा।
Updated on:
27 Mar 2024 01:21 pm
Published on:
23 Mar 2024 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
