
Saptahik Rashifal 3 August to 9 August
Saptahik Rashifal (3 August – 9 August): अगस्त का पहला सप्ताह नए अवसर और कुछ सवालों के साथ शुरू हो रहा है। जहां कुछ राशियों के लिए यह समय करियर में बड़ी सफलता, नई योजनाएं और आर्थिक लाभ लाएगा, वहीं कुछ को रिश्तों में भ्रम, असमंजस और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से दो-चार होना पड़ सकता है। इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति कई मामलों में निर्णायक भूमिका निभा सकती है, चाहे वो प्रेम जीवन हो, पारिवारिक संबंध, या फिर सेहत और व्यवसाय से जुड़ा कोई मुद्दा। जानिए, ज्योतिष डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं कि तुला राशि से लेकर मीन राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहेगा।
इस हफ्ते तुला राशि वालों के लिए समय बहुत शुभ और लाभदायक रहेगा। आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। दोस्त और परिवार हर समय आपका साथ देंगे और आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी योजना या रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। इस समय आप अपनों को गिफ्ट दे सकते हैं या उनसे गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में प्यार और गर्माहट बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में घर की महिलाएं धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में रुचि लेंगी। किसी पूजा-पाठ या तीर्थ यात्रा का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
करियर-कारोबार: तुला राशि के जो छात्र परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। सप्ताह के बीच में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। आपको ज्ञान और भावनात्मक रूप से फायदा मिलेगा। रिसर्च और पढ़ाई से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास फायदेमंद होगा। किसी खास काम के लिए आपको सम्मान भी मिल सकता है। करियर में मनचाहा फायदा और तरक्की मिलेगी।
लव लाइफ: तुला राशि वाले अगर आप अपने मन की बात किसी को बताना चाहते हैं तो अब समय सही है, बात बन सकती है। पुराने रिश्ते और भी मजबूत होंगे और पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह की तुलना में सुधार की संभावना है, लेकिन आर्थिक रूप से अभी अनुकूल समय नहीं आया है। इसलिए धन का प्रबंधन करना जरूरी रहेगा और किसी को उधार देने या जोखिम भरी योजना में पैसा लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि उसकी वापसी में कठिनाई हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू चिंताओं से मन व्यथित रहेगा और भाई‑बहन के साथ किसी मुद्दे पर तकरार भी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका उत्साह और कार्यक्षमता बढ़ेगी, और आपको परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा, पर अत्यधिक उत्साह से बचना होगा। मौसम और मौसमी बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य, खासकर मौसमी बीमारी से सचेत रहें।
करियर-कारोबार: मध्य सप्ताह में किसी विशेष व्यक्ति की मदद से नौकरी या व्यवसाय में लाभ होता दिख रहा है, जिससे सरकार से जुड़े कामों में भी गति आ सकती है। कर‑व्यवसाय से जुड़े मामले जैसे कर या रिटर्न इत्यादि में लापरवाही न करें, अन्यथा आर्थिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में सोच‑समझकर कदम बढ़ाएं और उसे दिखावे तक सीमित न रखें। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए बड़े और छोटे सभी की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। ससुराल पक्ष आपके पक्ष में रहेगा।
उपाय: इस सप्ताह सुदंडकांड का पाठ करें।
यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा, पर आपकी मेहनत और प्रयास आपको पूरा फल देंगे। यदि आप समय और ऊर्जा का सकुशल प्रबंधन करें तो उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ मिल सकते हैं।
करियर-कारोबार: करियर और व्यवसाय में इस दौरान अच्छा परिणाम आने की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी जीवनशैली में बड़ा बदलाव करने की कोशिश करेंगे और नई योजनाओं पर काम आरंभ कर सकते हैं। भूमि‑भवन और पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं, और त्वरित लाभ के लिए शॉर्टकट लेने से बचना चाहिए, गलती होने पर बना‑बनाया काम बिगड़ भी सकता है। राजनीति में शामिल लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध अत्यधिक शुभ रहेगा; आप विरोधियों को पछाड़ते हुए सत्ता में आगे बढ़ सकते हैं और उच्च पद प्राप्त होने की संभावना भी है। इस दौरान व्यापार या नौकरी के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।
लव लाइफ: इस सप्ताह न सिर्फ धन बल्कि प्यार भी आपकी झोली में आएगा, यदि आप प्रेम-प्रसंग में इजहार करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है; पूर्व की गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और संबंध मजबूत होंगे। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बहुत ही अच्छे से निभाएंगे।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। समय, धन और ऊर्जा का सही उपयोग करें, वरना बाद में पछतावा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे निराशा हो सकती है, लेकिन जल्द ही एक प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से समस्याएं हल हो जाएंगी। इस दौरान वित्तीय मामलों को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों के लिए अच्छे समाचार आएंगे, और व्यापार में लाभ और विस्तार के मौके मिलेंगे। रिश्तों में सुधार लाने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
करियर-कारोबार: इस दौरान आपको अपने करियर और व्यवसाय पर ध्यान देना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही से बचें और अपने विरोधियों से सावधान रहें। अगर आप साझेदारी में काम करते हैं, तो पूरी तरह से अपने पार्टनर पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए धन के लेन-देन में सतर्क रहें। सप्ताह के पहले हिस्से में आपको दूसरों के झमेलों में न फंसकर अपने लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत होगी।
लव लाइफ: इस सप्ताह के पहले भाग में प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में समाधान हो जाएगा। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
उपाय: शिव रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और भाग्यशाली रहेगा। इस सप्ताह आपके भीतर सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का विचार आएगा, और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपको किसी खास कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर का पूरा साथ मिलेगा, और सहयोगी भी आपकी मदद करेंगे, जिससे आप अपने प्रोजेक्ट को समय से पहले और अच्छे तरीके से पूरा कर सकेंगे। इस सप्ताह आप भूमि-भवन से जुड़े कोई बड़े सौदे भी कर सकते हैं। रिश्तों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहतरीन रहेगा, और माता-पिता की ओर से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। सप्ताह के अंत में घर के किसी सदस्य की सफलता से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
करियर-कारोबार: करियर और व्यवसाय में आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है, और इस सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं भी लाभकारी साबित होंगी। आप अपने जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं, जिनका भविष्य में सकारात्मक असर होगा। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो इस सप्ताह फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, या आपके विरोधी खुद समझौते की कोशिश कर सकते हैं।
लव लाइफ: लव पार्टनर या जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है और परिवार के साथ सुखद समय बिताने के मौके मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप इस सप्ताह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेहनत और प्रयास करते हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इस दौरान आपको हर कदम पर अपने परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको यह महसूस होगा कि आपके आसपास सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं और आप अपनी ऊर्जा और समय का सही तरीके से उपयोग कर रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग आपके विरोधी हैं, उन्हें इस दौरान हार का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं, और इस दौरान तीर्थ यात्रा का भी अवसर मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने करियर और कारोबार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले पर विचार कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन की दिशा में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके शुभचिंतक आपके फैसलों का समर्थन करेंगे।
करियर-कारोबार: व्यावसायिक और निजी जीवन दोनों ही स्तर पर यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। कारोबार की विस्तार योजनाएं सफल होती नजर आएंगी, और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
लव लाइफ: रिश्तों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। यह समय प्रेम संबंधों को मजबूत करने और कदम आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
उपाय: श्री सुक्त का पाठ करें।
Published on:
02 Aug 2025 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
