राशिफल

Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022- मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए ये साप्ताह है ​कुछ विशेष

saptahik Rashifal: मेष से मिथुन तक की राशियां क्या कहती हैं इस 5 से 11 दिसंबर के मध्य

2 min read
Dec 04, 2022

Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है। दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए 05 से 11 दिसंबर 2022 तक क्या कहता है।

01. Aries Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : मेष साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में मेष राशि के जातक आॅवर कॉन्फिडेंस का शिकार हो सकते हैं। उचित होगा कोई निर्णय लेने से पहले अपनों से सलाह अवश्य लें। कोई भी गलत शब्द कहने से बचें। गृहस्थ जीवन में तनाव के बीच जीवन साथी बहस हो सकती है। आय में सप्ताह के मध्य में इजाफा संभव है। पारिवारिक प्रॉपर्टी का सौदा लाभ दे सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में मौज मस्ती करते दिखेंगे।

02. Taurus Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह के शुरुआत में वृषभ राशि के जातक खर्चों में वृद्धि और सेहत में कमजोरी के चलते मानसिक तनाव महसूस करेंगे। जल्द थकान के चलते ज्यादा नींद आएगी। सप्ताह के मध्य में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय में बढ़ौतरी के अलावा जमीन जायदाद से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। गृहस्थ जीवन के बावजूद सप्ताह के आखिरी दिनों में खुशी महसूस करेंगे।

03. Gemini Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह के शुरुआती दिनों में मिथुन राशि के जातकों की अच्छी आय होगी, वहीं आपको सप्ताह के मध्य में बढ़ते खर्चे और सेहत की गिरावट परेशान कर सकती है। उचित होगा सावधान रहे अन्यथा आपको किसी प्रकार की दुर्घटना का समाना करना पड़ सकता है। अपकी सेहत में सप्ताह के आखिरी दिनों में सुधार दिखेगा। आय में वृद्धि के बीच परिजनों का सहयोग मिलेगा।

Also Read
View All

अगली खबर