4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 5 -11 June 2023: वृषभ, कर्क समेत नौ राशियों पर सितारे मेहरबान, अभी दो दिन ऐसे बीतेगा वक्त

Weekly Horoscope 05 -11 June 2023: जून के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हिंदी के आषाढ़ महीने से हो रही है। आषाढ़ महीना जैध धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है, इस समय से चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है। इस सप्ताह 7 जून को इस महीने का पहला राशि परिवर्तन हो रहा है, ग्रहों के राजकुमार बुध इस दिन वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसका सभी पर असर पड़ेगा तो आइये जानते हैं कि इस हफ्ते किन राशियों की चांदी होने वाली है (saptahik rashifal) तो किसे अच्छे समय का इंतजार करना होगा। इसके लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)।

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 01, 2023

weekly_horoscope_latest.jpg

5 से 11 जून 2023 का सबसे लेटेस्ट साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि (aries)
इस राशि के जातकों के लिए जून का दूसरा हफ्ता मिलाजुला है। इस राशि के व्यक्तियों को अच्छे फल के लिए इस हफ्ते थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान देने की भी जरूरत पड़ेगी। वीकेंड आपके लिए रोमांटिक रहेगा। साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, शॉपिंग पर भी जा सकते हैं।


वृषभ राशि
5 जून से 11 जून के हफ्ते में वृषभ राशि के जातक को नई नौकरी या नए कारोबार में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा योग भी बन रहा है। करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा, लंबित काम पूरे होंगे। संपत्ति को लेकर कुछ खर्च करना पड़ेगा, कोई गलती हो गई है तो उसकी माफी मांगने में देरी न करें। वीकेंड में पारिवारिक सुखद योजना बनेगी, वाहन चलाने के दौरान चोट लग सकती है।


मिथुन राशि
5 जून से 11 जून के सप्ताह में मिथुन राशि के जातकों को धन हानि की आशंका है। जुआ सट्टा आदि में इस समय पैसा लगाने से बचें। शेयर मार्केट में निवेश से पहले गंभीरता से सोचें, वर्ना आपका निवेश डूब सकता है। हालांकि जो लोग म्यूजिक, फैशन जगत से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय अच्छा है। मिथुन राशि के ऐसे लोगों की इस समय प्रगति हो सकती है। इस वक्त आप स्मार्ट नजर आएंगे। लव लाइफ में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपके कारण आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। सोच समझ कर पार्टनर से बात करें, कोई गलत बात करना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (12-18 June): इन तीन राशियों के लिए सरकारी टेंडर और नौकरी के लिए शुभ समय, साप्ताहिक राशिफल में दूसरी राशियों के लिए भी कई अच्छे संकेत


कर्क राशि
जून का दूसरा हफ्ता कर्क राशि के जातकों के लिए नए रास्ते खोलने वाला है। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक को नया काम, नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस पर आपको ध्यान देने की जरूरत है, मन लगाकर उसे अंजाम तक पहुंचाएं। इस समय आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना होगा, विवाद से दूर रहें। बिना सोचे समझे न बोलें, सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता की सेवा करें और लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताएं।


सिंह राशि
इस हफ्ते सिंह राशि के जातक के लिए विनम्र होना सफलता की ऊंचाई पर पहुंचा सकती है। बहस और कड़वा बोलने की आदत पर नियंत्रण करें। कार्य और व्यापार से प्रतिष्ठा अर्जित करने की कोशिश करें, कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली बनेंगे। इस हफ्ते आपको अधिक परिश्रम करना होगा। सामाजिक जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे।


कन्या राशि
इस हफ्ते कन्या राशि के जातकों के नए संपर्क बनेंगे, जो आगे काम आएंगे। इस हफ्ते काम में टालमटोल हानिकारक हो सकता है, इसलिए जिम्मेदारी निभाने में पीछे न रहें। इस हफ्ते घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में खर्च बढ़ेंगे। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी, धर्म कर्म में रूचि रहेगी। जल्दबाजी में फैसला करने से बचें।

ये भी पढ़ेंः today horoscope 2 june: मेष, कन्या समेत आठ राशियों को आर्थिक लाभ, राजनीति के इन खिलाड़ियों की चांदी

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए जून का दूसरा हफ्ता मुफीद रहेगा। 5 जून से 11 जून के बीच आपको अपनी जॉब या वर्कप्लेस पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका लाभ भी होगा। इससे बॉस खुश रहेंगे। हालांकि इस बीच किसी तरह के भ्रम में आने से बचें। इस हफ्ते स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।


वृश्चिक राशि
इस हफ्ते जिद में कोई फैसला न करें। उच्च शिक्षा की योजना में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान बदलने का मौका मिलेगा, घूमने फिरने या रिश्तेदारी में जा सकते हैं। इस हफ्ते आपके प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वैवाहिक चर्चाओं को इस हफ्ते मुकाम मिल सकता है।


धनु राशि
5 जून से 11 जून का सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए काफी शानदार है। इस हफ्ते आपको भाग्य का साथ मिलेगा, इससे कठिन से कठिन काम आसानी से हो जाएंगे। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए की गई मेहनत सफल होगी। विलासिता की चीजों पर खर्च होगा। इस हफ्ते कुछ ऐसी घटनाएं घटेंगी कि जो लोग आपको नाकारा समझते हैं वो भी आपका लोहा मान लेंगे। हालांकि सरकारी मामलों में थोड़ी देरी हो सकती है। लेकिन सौदे का मामला सुलझेगा।

मकर राशि
जून का दूसरा हफ्ता पारिवारिक लिहाज से मकर राशि वालों के लिए कम ठीक है। घरेलू मामले विपरीत रहेंगे, अपनों का व्यवहार पसंद नहीं आएगा। सप्ताह की शुरुआत में अधिक महत्व के कार्य करने से बचें, इस समय रूटीन के काम निपटाएं। व्यवसाय में किसी अपरिचित पर अधिक भरोसा न करें। स्वास्थ्य संबंधी मामले मिलेजुले रहेंगे। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Weekly Love Rashifal 5 June-11 June: कुंभ, मीन समेत इन राशियों के लव में विलेन, तीन को सितारों का ग्रीन सिग्नल


कुंभ राशि
इस सप्ताह आपको शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार के सुख सुविधा का खयाल रखें। आयात निर्यात के कारोबार में लाभ होगा। बेरोजगार हैं तो इस हफ्ते आपकी समस्या का हल मिल जाएगा। प्रॉपर्टी विवाद पक्ष में हल होगा। सप्ताह के अंत में विरोधी कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं। हालांकि उसका समाधान निकालने में सफल होंगे। कामकाजी महिलाओं को परेशानी हो सकती है। व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी।


मीन राशि
पारिवारिक माहौल 5 से 11 जून की अवधि में सुखमय रहेगा। इस सप्ताह बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है, नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कारोबार को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। किसी बड़ी योजना पर अमल शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। बीती बातों को न याद करें वर्ना रिश्तों में कटुता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः Vakri Shani: 17 जून से साढ़े चार महीने शनि चलेंगे ऐसी टेढ़ी चाल, सिर्फ दो को छोड़कर बाकी राशि के लोगों की शामत

ये भी पढ़ेंः शनि बिगाड़ेंगे घर का बजट, चलने वाले हैं ऐसी टेढ़ी चाल, साढ़े चार महीने संभलकर रहें ये सात राशियां, धन हानि की आशंका

ये भी पढ़ेंः आज से शुरू हुआ आषाढ़, क्या है इसका धार्मिक महत्व

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग