scriptWeekly Horoscope (27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2021): सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2021 का ये सप्ताह | Weekly horoscope of all zodiac between 27sep to 03 October 2021 | Patrika News
राशिफल

Weekly Horoscope (27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2021): सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2021 का ये सप्ताह

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा

Sep 25, 2021 / 07:28 pm

दीपेश तिवारी

weekly RASHIFAL

weekly Horoscope

ग्रहों की दशा दिशा में परिवर्तन के बीच एक बार फिर एक नया सप्ताह आ रहा है। जिंदगी में हर दिन की तरह ही हर सप्ताह कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर जरूर आता है, ऐसे में हर व्यक्ति को आने वाले समय को लेर कई आशाएं रहती हैं। ऐसे में यह सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को लाता दिख रहा है।

सितंबर के आखिरी सोमवार से शुरु हो रहा ये सप्ताह अपनी समाप्ति तक अक्टूबर में प्रवेश कर जाएगा (27 September to 03 October 2021) यानि इस दौरान केवल सप्ताह ही नहीं वरन माह भी बदल जाएगा। ऐसे में इन दिनों को लेकर ग्रह जो इशारा कर रहे हैं, उसके अनुसार इस समय सभी 12 राशियों के लिए आने वाले दिन कैसा रहेंगे? आइये जानते हैं-

Today Horoscope 02 September 2021 Aaj Ka Rashifal 02 September 2021
IMAGE CREDIT: patrika

1. मेष राशि
यह सप्ताह व्यस्तता लिए होगा। जिसमें कॅरिअर कारोबार में प्रगति के चलते आय के नए स्रोत बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों आपके पक्ष में जाएंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद के चलते घर में खुशियों का मौसम बना रहेगा। महिला प्रोफेशनलों को सप्ताह के अंत में कुछ समस्या आ सकती हैं। इस दौरान दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के साथ ही अपनी सेहत को लेकर विशेष ख्याल रखें।

उपाय : दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

2. वृषभ राशि
अपने कॅरिअर और कारोबार को लेकर सजग रहें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। हर निर्णय विवेक से लें। महिलाओं सप्ताह के अंत में चिंताएं घेर सकती है। वाणी और व्यवहार में संयम बनाकर रखें। उतावलेपन से दूर रहे। सड़क पर सावधानी का पूरा ख्याल रखें।

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

3. मिथुन राशि
सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कुछ परेशानियां मन को विचलित कर सकती हैं। परिजनों से अनबन की आशंका के बीच भूमि-भवन की खरीद फरोख्त से जुड़े मामलों को कुछ समय के लिए टाल दें, तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में यात्रा के दौरान सेहत और सामान का ख्याल रखें। विज्ञापन और विपणन से जुड़े लोगों को परेशानियां संभव।

उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करेंं।

Must read- Sharadiya Navratri 2021: इस बार आठ दिन की ही रहेगी शारदीय नवरात्र

rashi parivartan

4. कर्क राशि
इस समय आप भ्रमित रह सकते हैं, जिसके चलते आपको हर काम में लगेगा कि इसमें फायदा नहीं है। उचित होगा धीमी गति से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें। खुद पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना इस समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। वार्तालाप के दौरान ध्यान रखें कि आप किससे क्या कह रहे हैं,साथ ही वाणी पर नियंत्रण भी बनाए रखें।

उपाय : भगवान शिव की पूजा करें।

5. सिंह राशि
किसी बड़े मामले में सफलता मन को खुश कर देगी। यश और सम्मान में वृद्धि के साथ इस समय किसी वरिष्ठ व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जो भविष्य में लाभ देगी। सेहत इस दौरान आपकी अच्छी रहने की उम्मीद है। सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं पर सप्ताह के अंत में धन खर्च होने की संभावना है। आय के नये स्रोत बनने के साथ ही इस समय बाजार में फंसा पैसा अचानक निकल आएगा। नौकरीपेशा के लिए पदोन्नति के योग हैं। वैवाहिक जातकों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : भगवान सूर्य देव के आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशि
इस समय धैर्य से काम करें चाहे आपकी कार्ययोजना में थोड़ी देरी हो जाए। ऐसा करनो से आपके सोचे हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। इस समय मित्रों का पूरा सहयोग मिलने के साथ ही पूराना कोई कर्ज आपके उपर है तो उसे आप इस दौरान चुका सकते हैं। सप्ताह के आखिरी में कोई समस्या दूर होने से मन में सुकून रहेगा।

उपाय: शालिग्राम का पूजन करें व प्रसाद में तुलसीपत्र चढ़ाएं।

Must read – Numerology : 3 मूलांक वाले जातकों की ये विशेषताएं

rashi parivartan

7. तुला राशि
इस सप्ताह आपको अपनों का हर कदम पर साथ मिलेगा। साथ ही कोई बड़ी आर्थिक चिंता दूर होगी। बीते सप्ताह के मुकाबले ये समय नौकरीपेशा लोगों के लिए ठीक रहेगा, जहां सीनियर्स की पूरी मदद आपको मिलेगी। किसी सरकारी निर्णय से सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। विपरीत-लिंग के प्रति आकर्षण में बढ़ौतरी की संभावना के बीच किसी को प्रपोज करने से आपकी बात बन सकती है।

उपाय : श्रीसूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।

8. वृश्चिक राशि
सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ आ सकता है। इस समय नौकरी पेशा लोगों की भविष्य की योजनाओं को लेकर सहयोगियों के साथ चर्चा संभव है। यह समय मुख्य रूप से चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहने की उम्मीद है। संतान पक्ष से सप्ताह के अंत में कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। वहीं इस दौरान अपनी सेहत का सफर में विशेष ध्यान रखना होगा।

उपाय : गाय का गुड़ खिलाएं।

9. धनु राशि
यह सप्ताह उठापटक वाला साबित होगा। अति व्यस्तता के कारण थकान बनी रहेगी। वहीं जीत के लिए समय का प्रबंधन करना होगा। ध्यान रहे किसी भी प्रकार का आलस्य या लापरवाही काम को बिगाड़ सकती है। इस समय सुख-सुविधाओं पर सोच-समझकर खर्च करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन में चिंता रहेगी।

उपाय : भगवान दत्तात्रेय की पूजा करेंं।

Must Read- Rashi Parivartan of Budh: तुला में बुध का गोचर September 2021

Rashi parivartan

10. मकर राशि
इस समय काफी सतर्क रहें। इसका कारण यह है कि इस दौरान रोग और शत्रु आपको उलझा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने व आर्थिक समस्या का निवारण न होने से मन खिन्न रहेगा। दूसरों के बहकावे में न आकर कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर फोकस करें। किसी को धन उधार न दें। सेहत का खास ख्याल रखें।

उपाय: भगवान शिव को हर रोज दूध व तिल चढ़ाएं।

11. कुंभ राशि
यह सप्ताह सामान्य रहने की उम्मीद है। अत: सतर्क रहना होगा। आशानुसार भाग्य का साथ न मिलना कुछ कार्यों में व्यवधान पैदा कर सकता है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। सहयोगियों का साथ नहीं मिलने से कार्यक्षेत्र में आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रहें। सप्ताह के आखिर में कोई पारिवारिक समस्या चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

12. मीन राशि
यह सप्ताह आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होने पर मन तो प्रसन्न रहेगा ही साथ ही आपको मित्रों व परिजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपके कार्य की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के बीच में किसी प्रभावी व्यक्ति या सत्ता पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताह के आखिर में किसी व्यक्ति का घर में आगमन खुशियां लाएगा।

उपाय: हर रोज भगवान विष्णु की आराधना करें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Horoscope (27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2021): सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2021 का ये सप्ताह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो