scriptRashi Parivartan of Budh: भाग्य के कारक देव की स्वामित्व वाली राशि में पहुंचे बुद्धि के कारक बुध | Budh ka Rashi Parivartan Effects on you Sep 2021 | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

Rashi Parivartan of Budh: भाग्य के कारक देव की स्वामित्व वाली राशि में पहुंचे बुद्धि के कारक बुध

जानिए किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ?

भोपालSep 23, 2021 / 05:37 pm

दीपेश तिवारी

budh_transit_sep2021.jpg

साल 2021 के सिंतबर का आखिरी परिवर्तन बुधवार, 22 सितंबर 2021 को हुआ। इस परिवर्तन के दौरान बुद्धि के कारक बुध ग्रह अपने स्वामित्व वाली कन्या राशि को छोड़कर राशि परिवर्तन करते हुए भाग्य के कारक देव शुक्र की स्वामित्व वाली राशि तुला में चले गए हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार तुला में बुध का यह गोचर बुधवार, सितंबर,22 को सुबह 7:52 बजे हुआ, इस समय बुध मार्गी रहे, वहीं अब यानि गोचर के ठीक 6 दिन बाद यानि 27 सितंबर 2021 को बुध तुला राशि में वक्री हो होने जा रहे हैं, जिसके चलते यह 2 अक्टूबर 2021 को 3:23 PM पुन: कन्या राशि में प्रवेश जाएंगे।

rashi parivartan

जानकारों के अनुसार बुध के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर असर देखने को मिलेगा। इनमें जहां 5 राशियों को इसका लाभ होगा, वहीं कुछ को इस परिवर्तन से परेशानियों में इजाफा होने की संभावना है। जबकि कुछ पर इसका असर सामान्य रहेगा।

राशियों पर बुध के इस परिवर्तन का असर:

1. मेष राशि
यह गोचर आपके लिए सौभाग्य लाता दिख रहा है।जिसके चलते आपको संतान से जुड़े कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। जिनकी पहले से संतान हैं,उन्हें वे खुशियां देंगी। जो वहीं जो संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं, उन्हें इस समय अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।

2. वृषभ राशि
बुध के इस गोचर जहां आपके खर्चों में बढ़ौतरी कराता दिख रहा है। वहीं इस समय आपमें से कुछ को नई जॉब मिल सकती है। इसके साथ ही पर्यटन से जुड़े क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ये समय अच्छा है।

Must Read- गुरु का ये परिवर्तन ले आया है बड़ा खतरा

brahaspati Rashi parivartan sep2021

3. मिथुन राशि
इस पूरे समय आपकी ऊर्जा के स्तर और उत्साह में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आप अपने विचारों को व्यवस्थित रूप से अभिव्यक्त करना चाहेंगे और अधिक स्पष्टता के लिए कहीं कुछ लिख भी सकते हैं।

4. कर्क राशि
इस समय आपका संचार कौशल बढ़ने के साथ ही आपको शांत और संयमित रहना होगा। आपको पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक रहेगा। वहीं संचार कौशल कई जगहों पर अपने विचार व्यक्त करने में भी आपकी मदद करेगा।

5. सिंह राशि
इस समय धन लाभ के योग तो बनते दिख रहे हैं, लेकिन इस समय आपको निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा यानि कहीं भी निवेश से पहले उसी सारी जानकारी जुटानी होगी। इसके साथ ही इस समय स्पष्टता और सटीकता आपकी वाणी और संचार में देखने को मिलेगी।

6. कन्या राशि
यह समय आपके लिए अच्छा रहने की उम्मीद है, इस समय आप परिजनों की जरूरतों के लिए धन खर्च करने में संकोच नहीं करेंगे। इस समय आप परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे।

Must Read – Shani Effects 2021-22: वक्री से मार्गी हो रहे हैं शनि, जानिए कब किसे देंगे लाभ

rashi parivartan

7. तुला राशि
इस समय आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जबकि कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रयासों से विजय हासिल कर सकते हैं। इस दौरान समझदारी के साथ व्यवहार करने के साथ ही भावनाओं पर भी नियंत्रण रखना होगा।

8. वृश्चिक राशि
इस समय बातचीत को लेकर सावधानी रखने के साथ ही अपने संचार को बहुत सीमित रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस समय आप अत्यधिक महत्वकांक्षी बन सकते हैं, जो आपके लिए शुभ रहता नहीं दिख रहा।

9. धनु राशि
इस दौरान आप अपने कार्य का पूर्ण करने में सफल रहेंगे। वहीं कोई नई साझेदारी आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है।

10. मकर राशि
तरक्की की संभावना के बीच यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने की संभावना है। इस समय आपको कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त होती दिख रही है। वहीं यदि आप किसी संस्थान से लंबे समय से जुड़े हैं तो जल्द ही प्रमोशन मिल सकता है।

11. कुंभ राशि
इस समय आपको भावनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्ति मिल सकती है। उचित होगा इस दौरान पब्लिशिंग, लंबी यात्रा, पिता, उच्च शिक्षा सहित धर्म के बारे में विचार करें।

12. मीन राशि
इस दौरान आपको जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पेशेवर जीवन में परेशानियों के बीच नौकरी पेशा लोगों के अलावा व्यवसाइयों को भी इस समय चुनौतियों से मुकाबला करना पड़ सकता है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Rashi Parivartan of Budh: भाग्य के कारक देव की स्वामित्व वाली राशि में पहुंचे बुद्धि के कारक बुध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो