7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Tarot Horoscope 26 January to 1 February 2025 : इस हफ्ते मेष और कर्क वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सफलता, प्रेम और करियर का हाल

Weekly Tarot Horoscope 26 January to 1 February 2025 :टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए विशेष अवसर और लाभ लेकर आ रहा है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आपके करियर, रिश्ते, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर इस सप्ताह का प्रभाव कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल Saptahik tarot rashifal

3 min read
Google source verification
Weekly Tarot Horoscope

Weekly Tarot Horoscope

Weekly Tarot Horoscope 26 January to 1 February 2025 : टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी के अनुसार, यह सप्ताह मेष, वृषभ राशि वालों के लिए सुखद और सफलताओं से भरा रहेगा, जबकि कुछ राशि वालों को संयम और समझदारी से काम लेना होगा। जानिए 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक आपका साप्ताहिक राशिफल (Saptahik tarot rashifal) कैसा रहेगा।

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल : Weekly Tarot Horoscope Aries

मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको सलाह है कि यात्रा पर जाने से पहले अपने इष्ट देव का स्मरण जरुर करें। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल Weekly Tarot Horoscope Taurus

टैरो कार्ड्स राशिफल के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सौम्य और ज्ञान भरा रहने वाला है। इस हफ्ते व्यापार में आपको नई कामयाबी और तरक्की मिलेंगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

यह भी पढ़ें: Budh Rashi Parivartan: बुध राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों को करियर में मिलेगी मदद, नए मौके और अच्छे मुनाफे के संकेत

मिथुन टैरो राशिफल Weekly Tarot Horoscope Gemini

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशिवालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभ दिलाने वाला साबित होगा। इस हफ्ते आपको अचानक लाभ प्राप्ति की संभावना बनेंगी। इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, साहित्य संगीत में दिलचस्पी का फायदा होगा।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल Weekly Tarot Horoscope Cancer

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि यह सप्ताह के काफी उत्साह वर्धक रहने वाला है। इस सप्ताह आप शुक्रवार और शनिवार को थोड़ा महत्वाकांक्षी रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। वाणी पर संयम आवश्यक है। नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना। बचत में वृद्धि होगी। स्वयं का प्रभाव बढ़ेगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा।

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल Weekly Tarot Horoscope Leo

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ खास अनुकूल नहीं दिखाई दे रही है। किसी कारण आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल Weekly Tarot Horoscope Virgo

कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह टैरो कार्ड की अनुसार, काफी मेहनत कराने वाला साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। गुरुवार को रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।