
Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है।
इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी। वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।
दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह तुला से धनु राशि के जातकों के लिए 13 से 19 नवंबर 2022 तक क्या कहता है।
Libra Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : तुला साप्ताहिक राशिफल
समय तथा अवसरों का सकारात्मक लाभ लें। योजना में आंशिक परिवर्तन की जरूरत। परिवार-व्यवसाय में अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। व्यापार में चांदी से जुड़े बाजार में लाभ, प्रयास करें। नौकरी में पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को सिविल एविऐशन से जुड़े निजी क्षेत्र में सेवा के अवसर।
शुभ रंग : समुद्री हरा, सुनहरा
शुभ अंक : 1, 6 दिशा: वायव्य, मध्यउत्तर
अनुकूल सलाह : व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक सोच में परिवर्तन लाने की जरूरत है।
Scorpio Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वैचारिक विषमता परिवार में दिखाई देगी। दोपहर बाद चन्द्र की गति बदलने से समस्या
दूर होगी। परिवार में शांति बनाने की जरूरत है। व्यापार में मंगल, बुध, गुरु में मण्डी से जुड़े सौदे लाभकारी साबित हो सकते हैं। नौकरी में दूसरे अवसर मिलेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक सेवाओं में अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : समुदी नीला, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 2, 7 दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकुल सलाह : सयको साथ में लेकर चलने से सफलता मिलेगी।
Sagittarius Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : धनु साप्ताहिक राशिफल
शुरुआती दौर में लाभप्रद स्थितियां दिखाई देगी। दोपहर से चन्द्र का राशि परिवर्तन लाएगा। तनाव की स्थितियों से दूर रहें। व्यापार में संभलने वाला समय है, रिस्क फैक्टर नुकसान देगा। नौकरी में विभागीय विवाद की सम्भावना है। महिला तथा छात्रवर्ग को शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े अक्सरों का योग।
शुभ रंग : हल्का गुलाबी, नींबू पीला
शुभ अंक : 3, 9 दिशा : मध्य पूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : कार्य से संबंधित डाटा को संभाल कर रखें।
Published on:
13 Nov 2022 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
