सिंह राशि शिक्षा और करियर 2024
वर्ष 2024 में सिंह राशि के ऐसे लोग जो नौकरीपेशा हैं, उनके लिए यह साल शानदार रहेगा। स्नातक की पढ़ाई कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। इस समय विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। जनवरी से मई के बीच का समय काफी अच्छा रहेगा। लेकिन गुरु का वृषभ गोचर होने के बाद आपको कारोबार में समस्या होगी। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोग बड़ा धन लाभ पा सकते हैं। हालांकि नई साझेदारी के लिए यह वर्ष कुछ खास नहीं रहेगा। राहु कई बार धोखे जैसी स्थितियां पैदा करेगा। वर्ष के अंतिम तीन महीनों में आपको कुछ ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।