
रेत से भरे डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, मां और बच्ची की मौत, पिता घायल
होशंगाबाद। रसूलिया हौंडा शो-रूम के सामने गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में मां और सात माह के एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक रेत से भरे डंपर ने एक बाद एक दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी थी। दुर्घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला का पति घायल है।
जानकारी के अनुसार घटना रसूलिया गीती भवन के पास की है। एक बाइक पर माता-पिता अपने दो साल के बच्चे के साथ जा रहे थे। इसी दौरान रोड पर आ रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक चलते वाहन से कूदकर भाग गया। ट्रक कुछ दूर जाकर पलट गया। जिसकी चपेट में बाइक पर सवार राहुल पालीवाल, नेहा पालीवाल और उनका सात माह का बच्चा हर्ष पालीवाल भी आ गया। दुर्घटना में तीनों सवार सड़क के किनारे गिर गए। बच्चा मां की गोद से दूर फिक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां नेहा पालीवाल की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
नाराज लोगों ने ट्रक में लगाई आग
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी।
सलकन जा रहे पैदल यात्री
नवरात्रि शुरू होते ही इस मार्ग से सलकन जाने के लिए बड़ी संख्या में पैदल यात्री भी गुजर रहे हैं। ऐसे में भारी वाहन गुजरने से हादसों की आशंका बनी रहती है।
Published on:
11 Oct 2018, 3:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.