
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में जिले से रवाना हुए 275 यात्री
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 22 अप्रैल 2022 से 28 अप्रैल तक की यात्रा में जिले से 275 तीर्थयात्री शामिल हुए। शुक्रवार तारी को रेलवे स्टेशन नर्मदापुरम से सभी यात्री विशेष ट्रेन से रवाना हो गए हैं। नर्मदापुरम जिले का जिलस्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका में शुक्रवार को आायोजित किया गया। जहां पर तीर्थयात्री तथा उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद थे। जिले से ट्रेन तीर्थ स्थान द्वारका और सोमनाथ के लिए रवाना हुई है। नगर पालिका प्रांगण में तीर्थयात्रियों का स्वागत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा फूलमालओं से किया गया। नर्मदापुरम जिले के लिए 275 बर्थ आवंटित की गई हैं। कोरोना के कारण बीते दो वर्ष बाद तीर्थदर्शन योजना शुरू होने पर जिले के बुजुर्गाें में विशेष उत्साह देखा जा रहा था। ये सभी वरिष्ठ नागरिक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम स्थल से स्टेशन की ओर रवाना हो रहेे थे।
कमिश्नर एवं कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिले के यात्रियों को विशेष ट्रेन में जा रहे तीर्थ यात्रियो का कमिश्नर माल सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सरियाम ने सभी यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग प्रमिला बाईकर शामिल रही।
तीर्थयात्रियों में हर्ष व्याप्त
तीर्थयात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सभी यात्रियों में हर्ष व्याप्त है। उनका कहना कि शासन की यह अच्छी योजना है इसके माध्यम से हमें बुढ़ापे में तीर्थ दर्शन का लाभ मिल रहा है।
यह बहुत ही अच्छी योजना है- कमल सिंह तोमर
तीर्थ यात्रा पर जा रहे सिवनी मालवा के हिरनखेड़ा गांव का रहने वाले कमल सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह बहुत ही अच्छी योजना है जिसके कारण आज हमें तीर्थ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन में जाने का मौका मिल रहा है। मेरी यही कामना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यशस्वी रहें खूब आगे बढ़े।
-
तीर्थयात्रा पर जाने में बहुत अच्छा लग रहा है-मनोज कुरेले
सोहागपुर के मातापुरा निवासी मनोज कुरेले ने कहा कि मेरी बहुत इच्छा थी कि सोमनाथ के दर्शन करने जाऊं लेकिन ऐसा सोभाग्य नहीं मिल पा रहा था। यह सोभाग्य प्रदेश की सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्राप्त हो रहा है। हम उन्हें पूरे दिल से साधुवाद देते हैं उन्होंने बुजुर्गों के लिए ऐसी योजना बनाई है।
-
तीर्थदर्शन की इच्छा पूरी हो रही है- लक्ष्मीनारायण मालवीय
रसूलिया नर्मदापुरम के निवासी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि जैसे ही हमें मालुम हुआ कि तीर्थदर्शन योजना फिर से शुरू हो रही है। तो हमारी बहुत इच्छा थी कि हम भी तीर्थदर्शन के लिए जाएं बहुत खुशी हो रही है कि हमें मौका मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को शासन की ओर से तीर्थदर्शन कराना सरकार की अच्छी सोच का परिणाम है।
-भगवान की कृपा और सरकार का सार्थक प्रयास है- जगदीश परसाई
सोहागपुर के जगदीश परसाई ने कहा कि मैं तो यही कहूंगा के एक तो भगवान की कृपा से ही तीर्थदर्शन का लाभ मिलता है। साथ ही सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जो सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं यह उसी का परिणाम है कि हम जैसे वरिष्ठ नागरिकों को एक साथ तीर्थदर्शन कराने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है।
Published on:
23 Apr 2022 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
