तीन दिन पहले पिपरिया में पकड़े थे दो आरोपी
पिपरिया। शनिवार को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते चार आरोपियों को पिपरिया पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा था। पुलिस को यहां सट्टा लगाए जाने की सूचना मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और उक्त कार्रवाई की। जिसमें आईपीएल सट्टा लिखते और मोबाइल पर सट्टा नोट करते चार आरोपियों को पकड़ा गया है। टी आई प्रवीण कुमार ने बताया 4 आरोपी गिरफ्तार किए हंै एचडीएफसी बैंक के पास हुई कार्रवाई में आरोपियों से 12 हजार नगद, सेटअप बॉक्स टीवी, 7 मोबाइल जब्त हुए हैं। एफआईआर कार्यवाही चल रही और बड़ा खुलासा होने की सम्भवना। पुलिस ने मामले को देखते हुए आरापियों पर 4 (क) सट्टा अधिनियम और 109 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
मिल रही थी पहले से सूचना
पुलिस के अनुसार उसे पहले से क्षेत्र में सट्टा बाजार की जानकारी मिल रही थी। शनिवार को भी जब टीम को सूचना मिली तो पुलिस बल ने रात करीब 10 बजे एचडीएफसी बैंक के पास रेड डाली। अचानक हुई इस कार्रवाई से आरोपियों को संभलने का मौका नहीं मिला और पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया।