होशंगाबाद। नर्मदा नदी के जलस्तर में ५ इंच की कमी होने के साथ ही ज्यादा पानी वाली फसलों जैसे गन्ना और मंूग की खेती ने भूजल स्तर में गिरावट ला दी है। नर्मदा के जलस्तर के साथ ही भूजल का अत्याधिक दोहन होने के कारण होशंगाबाद जिले के करीबन ६०९ हैंडपंप सूखकर बंद हो गए हैं। इन हैंडपंपों के बंद होने से उन पर निर्भर हजारों लोगों को भीषण जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है।