नर्मदा से की सत्ता की कामना
चुनाव के ठीक पहले भाजपा-कांग्रेस के साथ अब आप पार्टी भी चुनावी मूड़ में आ गई है। मंगलवार को सेठानी घाट पर पहुंचे आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने अनशन शुरू करने के पहले मां नर्मदा से प्रार्थना कर सत्ता प्राप्ती की कामना की।
कमलनाथ पर भी किया हमला
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ के बिजली कंपनी में ६५०० शेयर हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आज आत्महत्या करने को मजबूर हैं।