30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होशंगाबाद
Video Story: हैदराबाद की वीभत्स घटना के विरोध में एबीवीपी ने कॉलेज से लेकर सड़क तक किया प्रदर्शन
Play video

Video Story: हैदराबाद की वीभत्स घटना के विरोध में एबीवीपी ने कॉलेज से लेकर सड़क तक किया प्रदर्शन

छात्राओं ने मुंह पर काली पट्टी लगाकर किया प्रदर्शन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

poonam soni

•

Updated: 2 Dec 2019, 8:05 PM IST

होशंगाबाद। हैदराबाद में डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ हुई वीभत्स घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बच्चे ने सड़को पर जमकर प्रदर्शन किया। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी कर रैली भी निकाली। कार्यकर्ताओ का कहना था की ऐसे शर्मनाक कार्य करने वाले दोषियों को सरकार द्वारा जल्द से जल्द फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए और अगर जरूरत पड़े तो विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता ऐसे अपराधियों को सजा देने के लिए तैयार हैं। परिषद की छात्राओं ने नर्मदा कॉलेज के सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपियों के प्रतिकात्मक पुतले को फांसी भी दी गई। परिषद के अन्य सदस्यों ने घटना के विरोध में आरोपियों के लिए फांसी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी भी की।