तीन बड़ी सहकारी समितियों के अतिरिक्त केंद्र का प्रस्ताव भेजा
पिपरिया ब्लॉक में कुल ८ सहकारी समितियां हैं नियमानुसार एक समिति को एक अतिरिक्त केंद्र बनाने की अनुमति है। लेकिन रामपुर २१ गांव, देवगांव २७ गांव और तरौनकलॉ समिति से ३४ ग्राम जुड़े होने से यहां दो केंद्र पर्याप्त नहीं है। खाद्य विभाग ने इन तीन समितियों के लिए तीन-तीन केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। गाड़ाघाट, खापरखेड़ा, धनाश्री, सेमरीतला, सांडिया समिति के दो-दो खरीदी केंद्र बनेंगे।