तहसीलदार माखननगर ने जानकारी देते हुए बताया है कि गत 4 अप्रैल को माखननगर के ग्राम गुढला, धानसी, खरगाबली, तमचरू, चीलाचौन, शुक्करवाडाकलां, पनवासा, भटवाड़ा के अग्नि प्रभावित 215 किसानो को उक्त सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इनमें ग्राम गुड़ला के 55 किसानों को 27 लाख 25 हजार 331 रूपए, धानसी ग्राम के 9 किसानों को 7 लाख 46 हजार 733 रूपए, खरगावली के 2 किसानो को 12 हजार 120 रूपए, तमचरू के प्रभावित 2 किसानो को 16 हजार 500 रूपए, चीलाचौन के 13 किसानो को 6 लाख 17 हजार 619 रूपए, शुक्करवाड़ाकलां के प्रभावित 132 किसानों को 57 लाख 35 हजार 936 रूपए, पनवासा के 1 किसान को 8 हजार 340 रूपए एवं भटवाड़ा के प्रभावित 1 किसान को 21 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। तहसीलदार ने बताया है कि स्वीकृत राशि प्रभावित किसानों के खातों में अंतरित की जा रही है।