24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fight against Corona गिरने लगी जाति-धर्म की दीवार, किसी ने भवन खोला तो किसी ने खजाना

मिलकर लड़ेंगे कोरोना से, लोग आ रहे मदद को सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 30 Mar 2020, 12:12 AM IST

Fight against Corona गिरने लगी जाति-धर्म की दीवार, किसी ने भवन खोला तो किसी ने खजाना

Fight against Corona गिरने लगी जाति-धर्म की दीवार, किसी ने भवन खोला तो किसी ने खजाना

पिपरिया/बनखेडी। कोरोना (Corona) वायरस से लड़ने के लिए समाज एकजुटता दिखा रहा। जाति-धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर लोग इस महामारी से लड़ने को एकसाथ आ रहे। लगातार लॉकडाउन (lockdown) की वजह से सबसे अधिक दुश्वारियों का सामना मजदूर वर्ग/गरीब कर रहे। इस आपदा में किसी को दिक्कत न हो इसके लिए समाज का हर समुदाय अपनी क्षमता के अनुसार मदद को आगे आ रहा।

Read this also: जानिए मध्य प्रदेश के यह विधायक हाथों में सेनेटाइजर लेकर क्यों उतर गए सड़कों पर

रविवार को मुस्लिम समाज अंजुमन कमेटी बनखेडी ने जरूरतमंद लोगों के खाने आदि की व्यवस्था के लिए एल लाख एक हजार रुपये की मदद की। कमेटी के सदर (अध्यक्ष) मोहम्मद सोहराब ने एक लाख एक हजार की राशि का चेक विधायक ठाकुरदास नागवंशी व एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को सौंपी। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होगी। विधायक ने कमेटी व मुस्लिम समाज को इस नेक काम के लिए सराहा।

इस मौके पर एसडीओपी शिवेन्द्रू जोशी, तहसीलदार सुनील वर्मा, टीआई अनूप सिंह नैन, बीएमओ जेएस परिहार, सीएमओ, सीईओ, नायब तहसीलदार निधि पटेल एवं जाकिर खान, हमीद बेग मिर्जा, हाजी मकबूल अहमद, अय्यूब पटेल, अनवर खान, परवेज खान, सत्तार खान,अहफाज खान, नदीम मिर्जा, इमरान खान, नफीश खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एसडीएम ने मुस्लिम कमेटी के समाज के प्रति दायित्व निर्वहन की सराहना करते हुए कहा कोरोना पर हम विजय परस्पर सहयोग और सजगता से पाएंगे। लोग घरों से न निकले सेनिटाइजर का उपयोग करे निरन्तर हाथ धोते रहे।

Read this also: FightAgainstCorona यहां दस रुपये में मिलेगा का मास्क, कर रहे ऐसा काम की कोई न सोए भूखा

माहेश्वरी समाज ने भवन खोला

संकट की घड़ी में बनखेडी माहेश्वरी समाज ने अपना भवन जरूरतमंद के लिए खोल दिया है। माहेश्वरी भवन में 20 कमरे एवं हॉल है। माहेश्वरी समाज ने जरूरत के समान को भी भेजने का निर्णय लिया है। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रामबाबू माहेश्वरी ने तहसीलदार को निशुल्क सेवा देने पत्र सौंपा।

By: Shakeel Niyazi