होशंगाबाद। जबलपुर की मुस्कान किरार के बाद प्रदेश के होशंगाबाद की हर्षिता तोमर ने एशयंस गेम्स में अपना ब्राउंज मैडल पक्का कर लिया है। हर्षिता शनिवार को अपने मेडल का रंग बदलने के लिए फिर से मैदान में उतरेंगी। हर्षिता सेलिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। तीन दिनों से छठे स्थान पर चल रहीं हर्षिता बुधवार को तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी, इस प्रकार उनका अब ब्रांज मेडल पक्का हो गया है। अब यदि रैकिंग में सुधार होता है तो दूसरे स्थान पर पहुंच सकती हैं। हर्षिता होशंगाबाद में न्यास कॉलोनी में रहती हैं, फिलहाल एकेडमी में सिलेक्शन होने के बाद परिवार सहित भोपाल में रह रही हैं।