23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश में नाबालिगों से अश्लील हरकत करते पकड़ा गया महाराष्ट्र का बाबा

मंदिर के पीछे कर रहा था अश्लील हरकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 18 Jan 2018, 4:50 PM IST

baba was caught doing obscene acts in the temple

baba was caught doing obscene acts in the temple

सारनी। थानांतर्गत बच्चियों से अश्लील हरकत करने के जुर्म में पुलिस ने एक 50 वर्षीय बाबा को अभिरक्षा में लिया है। वहीं बच्चियों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। मामला समीपस्थ ग्राम पंचायत का है। यहां मंदिर के पीछे मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे तीन बच्चियों से रामजी उर्फ महादेव पिता लक्षमण बंजारा (बाबा) बारी-बारी से अश्लील हरकत कर रहा था। एक ही परिवार की 6, 7 और 9 वर्षीय बच्चियों ने जब घर पहुंचकर आप बीती बताई तो परिजनों द्वारा पहले तो बाबा को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन जब नहीं मिला तो रायशुमारी कर रात 10 बजे पुलिस थाना पहुंचकर बाबा के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई। मध्यप्रदेश में नाबालिगों से अश्लील हरकत करते पकड़ा गया महाराष्ट्र का बाबा । मामले की गंभीरता को देख टीआई महेन्द्र सिंह चौहान ने बिना देर किए बाबा की तलाश में उक्त गांव और सारनी, आमला रोड के आसपास के गांवों में टीम भेजी। तलाशी के दौरान सुबह के समय बाबा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अभिरक्षा में लेकर बाबा से पूछताछ जारी है।

महाराष्ट्र का है बाबा
बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाला बाबा मूलत: महाराष्ट्र का है। कई सालों से होशंगाबाद जिले के पिपरिया के रामदास त्यागी फांसी घाट पर रहता था। 4 साल से आमला-सारनी के बीच स्थित गांव में रह रहा है। मंगलवार को भंडारे के बहाने बाबा द्वारा दो बच्चियों को पानी लाने भेजकर एक बच्ची से मंदिर के पीछे अश्लील हरकत की। इसी तरह एक-एक कर तीनों बच्चियों के साथ गलत हरकत की।

&बाबा को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। 164 के बयान के लिए बच्चियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के पास परिजनों के साथ पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। बाबा के विरूद्ध आईपीसी की धारा 363, 376 और लैंगिक अपराधों से बालकों को संरक्षण अध्ििनयम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बाबा को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पंकज दीक्षित, एसडीओपी, सारनी।