1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कुछ ऐसा, पढ़े पूरी खबर

रोजगार पर बात नहीं करती भाजपा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Pradeep Sahu

•

Updated: 7 Sep 2018, 12:09 PM IST

mla

रोजगार पर बात नहीं करती भाजपा

प्रभातपट्टन. ग्राम तिवरखेड़ में हिसाब दो जवाब दो का कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, हेमंत पगारिया,मुलताई के पूव विधायक सुखदेव पांसे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पांच गांव के ग्रामीणों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें चिचंडा, पवारढाना, चिलाटी, खेड़ी देवनाला, राठीढाना, वंडली, घाट बिरोली के ग्रामीण शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो करनापुर डैम को लेकर भाजपा सरकार कोई रूचि नहीं दिखा रही है। इस डैम से पट्टन ब्लॉक के सैकड़ों किसानों को पानी मिलता। उन्होंने कहा कि प्रदेश भ्रष्टाचार बढ़ते जा रहा है। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में किसान परेशान है। किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। आज भी किसान अपने छोटे काम काजों के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काटते हैं। सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ वादें किए जाते हैं पूरा करने में कोई रूचि नहीं दिखाते हैं। भाजपा के पदाधिकारी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। इस मौके पर डॉक्टर विजय देशमुख, वीरेंद्र पटेल, भोजराव रेवतकर, होशंगाबाद के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मूलभूत सुविधाओं से वंचित टेमनी पंचायत
बैतूल. आम आदमी पार्टी की बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प यात्रा विगत दिनों बैतूल विधानसभा के टेमनी ग्राम पंचायत में पहुंची। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं के सामने टेमनी ग्राम की कई मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाएं की समस्या सामने आई। संकल्प यात्रा के दौरान यह सामने आया कि ग्रामीण अंचलों में लोग आज बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।
सुविधाओं के लिए विधायक सांसद सरपंच ने इन ग्रामीणों की कभी सुध नहीं ली। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि आखिर ग्रामीणों को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है। टेमनी की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी एवं जिला अध्यक्ष अजय सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं का एक ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि टेमनी में बिना किसी पैथी की डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। टेमनी के हालात देखकर आप कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। आम आदमी पार्टी ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों में उल्लेख किया कि टेमनी के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ पानी, बिजली पंखों की व्यवस्था किए जाने, बेंच, डेस्क, प्ले ग्राउंड, चारों ओर बाउंड्रीवाल, मिड डे मील में ड्राई फूड दिया जाए, जिससे ग्रामीण अंचलों के बच्चों में पढ़ाई को लेकर सरकारी स्कूल के प्रति सकारात्मक सोच की भावना बनी रहे और शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की समस्या ना आए। मरीजों के इलाज की उचित व्यवस्था के साथ ही 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध की जाए, शहर के वार्डों की तरह गांव में भी चौक-चौराहों पर स्टेट लाइट लगाया जाए ताकि अनहोनी घटना से बचा जा सके, पीने के स्वच्छ पानी के साधन घर-घर तक पहुंचाया जाए, सर्वे करवाकर जरूरतमंद परिवारों को आवास लाभ दिलाया जाए, बुजुर्ग विधवा महिलाओं का सर्वे कर तत्काल पेंशन का लाभ वंचित हितग्राहियों को दिया जाए, शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गुणवत्ता विहीन नमक दिया जा रहा है, दुकान की जांच कर कारवाई की जाए, गलियों व मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। इस मौके पर ्रग्रामीण भी उपस्थित रहे।