3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्यों कहा – ‘मैं मानसिक विक्षिप्त नहीं हूं

भोपाल से जबलपुर जाते समय इटारसी के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Manoj Kumar Kundoo

•

Updated: 22 Apr 2018, 10:40 PM IST

bjp state president mp latest news

bjp state president mp latest news

इटारसी। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पद संभालते ही विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सिंह कवरेज के लिए मीडिया को पैसे देने की बात कहते नजर आए थे। अपने इस बयान से अब सिंह मुकर गए। रविवार को भोपाल से जबलपुर जाते समय इटारसी के सरकारी रेस्ट हाउस में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं हूं। और इसलिए कोई ऐसा बयान मैं दूं इसकी संभावना भी नहीं है। उसको तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए।

प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा
मप्र की सरकार मां नर्मदा को प्रदेश की जीवनरेखा मानती है। हम सभी की श्रद्धा मां के चरणों में है। मां नर्मदा में अवैध उत्खनन नहीं होना चाहिए। यह बात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने होशंगाबाद जिले में लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन और उसे रोक पाने में सरकार की नाकामी पर पूछे गए सवाल के जबाव में कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भोपाल से जबलपुर जाते समय इटारसी के रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुए थे। उन्होंने अवैध रेत उत्खनन के मामले में कहा कि नर्मदा में अवैध उत्खनन को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। व्यापक जनजागरण करने की आवश्यकता है। लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। सरकार अपनी ओर से वो सारे कदम उठाएगी जो उसके लिए आवश्यक है। मंत्री जालम सिंह की कार को रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने ओवरटेक किया। इसके बाद हाथापाई की नौबत तक बात पहुंच गई थी। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रेत माफियाओं और उनसे जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अपना काम करेगी। जिन लोगों ने भी गलत किया है और जो आपराधिक कृत्य में संलिप्त लोग है, उन सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।