बैतूल। जेएच कॉलेज के प्राध्यापक सुखदेव डोंगरे को उनकी रंगीन मिजाजी भारी पड़ी। उनकी दो लड़कियों के साथ अपत्तिजनक वीडियो बनाकर दो युवक पिछले छह महीने से ब्लैकमेल कर रहे थे। प्रोफेसर से अब तक पचास हजार रुपए नगद और तीन ब्लैंक चेक ले चुके थे। दस लाख वसूलने के लिए उनसे कोरे स्टांप पर भी साइन करा लिए, इसके बाद मकान अपने नाम करने का कह रहे थे। ब्लैकमेलिंग से तंग प्राध्यापक ने पुलिस की मदद ली, तब इसका खुलासा हुआ।
बदनामी के डर से थे खामोश
दोनों युवक दिसंबर 2017 से जेएच कॉलेज के प्राध्यापक डोंगरे को बदनाम करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल कर रहे थे। उन्होंने दो लड़कियों के साथ में वीडियों तैयार किया था। जिसे डिलीट करने के बदले दस लाख रूपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत प्राध्यापक द्वारा गंज थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत दर्ज होने के बाद से गंज पुलिस को आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मामले में गंज पुलिस ने हमलापुर निवासी ४२ वर्षीय संतोष पिता गुरूदयाल प्रजापति और २५ वर्षीय मुकेश पिता सुखदेव खातरकर को गिरफ्तार किया है।