31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड से शादी के पहले करना चाहता था बिजनेस, नाबालिग आशिक ने उठाया यह कदम

अपने पुराने मकान मालिक के घर में दिया वारदात को अंजाम

2 min read
Google source verification
boyfriend theft before love marriage

गर्लफ्रेंड से शादी के पहले करना चाहता था बिजनेस, नाबालिग आशिक ने उठाया यह कदम

होशंगाबाद। गर्लफ्रेंड से शादी कर ऐश की जिंदगी जीने के लिए एक नाबालिग आशिक ने अपने ही पुराने मकान मालिक के घर एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया। जो इन दिनों नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल लड़का शादी के पहले अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता था। पुलिस ने एक नाबालिग आशिक को 20 लाख की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह खुद का व्यवसाय शुरू कर प्रेम विवाह करना चाहता था। इसके लिए मालिक के घर में ही हाथ साफ कर दिया। लेकिन अपने रइसी ठाठ-बाट के कारण शक के दायरे में आ गया और धरा गया। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने दस हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया है। ज्ञात रहे कि बाबई के गल्ला व्यापारी नवीन जैन के मंगलवार वार्ड स्थित घर से 3 जून को खिड़की की ग्रिल निकालकर चोर 20 लाख के जेवर चोरी कर ले गया था। एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया कि चोर उनके घर का 17 वर्षीय नाबालिग नौकर अजय (काल्पनिक नाम) निकला। उससे 12 लाख के जेवर जब्त कर लिए गए हैं।

अजय ने पुलिस को बताया कि वह बाबई की एक हम उम्र लड़की से प्यार करता है। वह लड़की भी नाबालिग है। शादी से पहले छोटा-मोटा व्यवासय शुरू करना चाहता था, इसी कारण चोरी की। पुलिस को जांच के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर नौकर के बदले हुए शौक देखकर उस पर संदेह हुआ था। हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

गिरवी रख दिए थे जेवर
आरोपी ने जेवर बेचे नहीं थे। उसने कुछ जेवर गिरवी रखकर पैसे लिए थे। चोरी भी एक महीने पहले की थी। उसे घर के बारे में अच्छी तरह से जानकारी थी। अभी उसके पास से 400 ग्राम सोने व 250 ग्राम चांदी के चुराए जेवरात जब्त किए गए हैं। शेष जेवरात की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसने चोरी के बाद कुछ जेवर घर में तथा कुछ आसपास छुपा दिए थे।