
ससुराल में गृहप्रवेश से पहले दुल्हन बोली पहले शौचालय दिखाओ
चिचोली। शादी के बाद दुल्हन का गृहप्रवेश का समय। अचानक दुल्हन एक मांग रखी और हर कोई आश्चर्य चकित रह गया। लोगों ने इसे खूब सराहा भी। दरअसल पहली बार ससुराल पहुंची एक दुल्हन ने गृहप्रवेश के ठीक पहले ससुराल में शौचालय दिखाने की मांग की। इसके बाद उसने सबसे पहले जाकर ससुराल का शौचालय देखा। कि बना है या नहीं। इससे स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय बनाए जाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का असर भी माना जा रहा है। यह मामला है चिचोली ब्लॉक के आलमपुर का। जहां शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने गृह प्रवेश के पहले शौचालय देखने पहुंची। जब उसे घर में शौचालय बना हुआ नजर आया तभी गृह प्रवेश की रस्में हुई। ससुराल वालों के साथ अन्य लोगों ने दुल्हन को खूब सराहा।
१८ अप्रैल को हुआ था विवाह
बताया गया कि अलमपुर निवासी बाली विश्वकर्मा का विवाह १८ अप्रैल को बैतूल ब्लॉक के गाना चिचोली निवासी बबली के साथ संपन्न हुआ। पिता के घर से विदाई के बाद पहली बार अपने ससुराल में पहुंची बबली ने सबसे पहले अपने पति से घर में शौचालय देखने की मांग की। घर के प्रवेश से पहले दुल्हन ने शौचालय देखा और फिर घर में प्रवेश किया।
फिल्म की रियल हीरोइन भी बैतूल से
टॉयलेट एक प्रेमकथा जिन अनीता नर्रे पर बनी है वह अनीता नर्रे बैतूल जिले की हैं। इसलिए इस मामले को लोगों में जागरूकता से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि अनीता ने अपनी शादी के दूसरे ही दिन महज इसलिए ससुराल छोड़ दिया था कि उनके यहां शौचालय नहीं था। बाद में इसका निर्माण होने पर वापस आई थी। उनकी इसी कहानी को फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इससे बाद से खासकर महिलाओं में इस दिशा में जागरूकता बड़ी है। इसके अलावा फिल्म को भी सराहा गया है।
Published on:
20 Apr 2018 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
