12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

chandra grahan 2018 आज न करें यह काम, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में

सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण होगा

2 min read
Google source verification
chandra grahan 2018

chandra grahan 2018 आज न करें यह काम, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में

होशंगाबाद। 27 जुलाई की तारीख इस बार बेहद खास होगी। इस दिन कुछ खास लोग सतर्क रहें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। खासकर गर्भवती महिलाएं और बच्चे अधिक सावधान रहें। दरअसल सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण इस साल 27 जुलाई 2018 के दिन लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण 27 जुलाई की रात्रि 11 बजकर 54 मिनट से लेकर 28 जुलाई रात्रि 03.49 तक लगेगा, जो कि 1 घंटे 43 मिनट तक चलेगा। इस अवधि में धरती की छाया चांद पर पड़ेगी , जो धीरे धीरे बढ़ती चली जाएगी। यह छाया 28 जुलाई की रात आते आते चांद को पूरी तरह से ढंक लगी। ग्रहण के अगले दिन से बाबा महादेव को प्रसन्न करने वाला सावन माह के साथ चातुर्मास की भी शुरुआत हो जाएगी। ग्रहण की दोपहर 12.30 बजे तक भद्रा है७ एेसे में इस दिन गुरु पूर्णिमा इसी दिन मनेगी। ग्रहण कुल 3 घंटे 56 मिनट तक रहेगा। 104 मिनट वाले इस ग्रहण से अनेक राशि वालों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा।

यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ आस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अंटार्टिका में भी देखा जा सकेगा। बता दें कि इसके पहले सबसे लंबा ग्रहण 1 घंटे 46 मिनट की अवधि का था।

जानें, सूतक के समय कौन से कार्य वर्जित हैं और किन कार्यों को करने से फल की प्राप्ति होती है।
ग्रहण में वर्जित कार्य
1. कोई नया कार्य प्रारंभ न करें।
2. भगवान की मूर्ति का स्पर्श न करें।
3. सूतक काल से ही भोजन न बनाएं और न ही ग्रहण करें।
4. बच्चे का नामकरण न करें।
5. कंघी का प्रयोग न करें।


ग्रहण में क्या करें-
1. भगवान की पूजा करें।
2. भगवान के नाम का जाप करें।
3. मंत्रों की सिद्धियां प्राप्?त करें।

चंद्र ग्रहण के दौरान नहीं करने चाहिए ये कार्य-
चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपके जीवन पर इसका असर पड़े। इस दौरान इंसान को कोई भी नया कार्य करने से बचना चाहिए। इसके अलावा भगवान की मूर्ति को स्?पर्श न करें। वहीं सूतक काल में भोजन न पकाएं और न ही खाएं।