16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होर्डिंग्स में फिर सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी!

कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष के होडिंग्स चर्चाओं में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 11 Jul 2018, 3:22 PM IST

congress

congress

होशंगाबाद। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी भले आपसी गुटबाजी दूर होने की बात कह रही है लेकिन यह लगातार सामने आ रही है। इस बार होशंगाबाद जिले में कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी के होडिंग्स चर्चाओं में हैं। इसका कारण जिलाअध्यक्ष कपिल फौजदार का फोटो इसमें गायब होना बताया जा रहा है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी सुरेश पचौरी गुट के माने जाते हैं वहीं कपिल फौजदार को स्थानीय पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा का नजदीकी माना जाता है।

फौजदार के साथ शामिल थे जिलाध्यक्ष की दौड़ में
बताया जाता है हाल ही में कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने राजेश तिवारी कभी कपिल फौजदार के साथ जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे, लेकिन बाद में यह पद फौजदार को दिया गया।

वामने और तिवारी हैं कार्यकारी अध्यक्ष
कांग्रेस ने 7 जुलाई में जिले में दो कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की थी।। कार्यकारी अध्यक्ष रमेश वामने और राजेश तिवारी को बनाया गया है। बताया गया था कि यह दोनों जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार की संगठात्मक कार्यों में मदद करेंगे।

कांग्रेस ने शुरू किया प्रचार
सोहागपुर. आगामी विधानसभा चुनावों में अभी समय है, लेकिन विधायक की टिकट के दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते कांग्रेस के एक दावेदार ने तो सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी तस्वीर लगे आटो का भ्रमण भी शुरू करा दिया है। पत्रिका ने लगातार तीन दिनों तक बाबई से कांग्रेस नेता विकल्प डेरिया की तस्वीर लगे ऑटो पर नजर रखी तो दो देखा उक्त ऑटो प्रतिदिन पांच से छह गांवों का दौरा करता मिला है। ऑटो पर लगे फ्लेक्स मेें राहुल गांधी के कथित 10 दिनों में किसानों के कर्जा माफ की बात का उल्लेख किया गया है तथा गांधी सहित प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ स्वयं डेरिया की तस्वीर लगी है। मामले में डेरिया का कहना है कि वे अपना नहीं, पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।