10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना: होशंगाबाद 342 लोगों को किया गया होम क्वारेंटाइन, 10 अस्पताल में भर्ती

13 के सैंपल लेकर भेजे, तीन की रिपोर्ट आई निगेटिव, घर-घर सर्वे जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Brijesh Chouksey

•

Updated: 3 Apr 2020, 9:44 PM IST

होशंगाबाद। अब तक कोरोना से मुक्त रहे होशंगाबाद जिले में 3४२ संदिग्ध मिले हैं। इनमें से 10 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य को होम क्वारेंटाइन किया गया है। दरअसल जिले में विदेश से आए यात्रियों की संख्या सवा सौ से बढ़कर 332 हो गई है। बाहर से आए लोगों का पता लगाने के लिए अभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर सर्वे कर रहे हैं। अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 13 सैम्पल भेजे गए हैं। इनमें तीन की रिपोर्ट नेगिटिव आई है, जबकि 10 की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले में कोरोना पॉजीटिव का एक भी केस नहीं पाया गया है।
गांव-गांव में कर रहे स्वास्थ्य परीक्षण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर द्वारा टीम गठित कर गांवों में आए हुए बाहर के व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर बाहर से आए व्यक्तियों का सर्वे किया जा रहा है। इससे संदिग्धों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि बाहर से आए लोगों की जांच के बाद उन्हें होम क्वारेंटाइन में रहने का कहा जा रहा है। साथ ही उन पर नजर भी रखी जा रही है।

किसानी के काम में रखे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान
नर्मदापुरम् संभागायुक्त रजनीश श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत हरदा एवं होशंगाबाद जिले के कलेक्टरो को निर्देशित किया है कि सिंचाई एवं किसानी कार्य के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना सुनिश्चित करें। मूंग फसल की सिंचाई एवं बुआई से जुड़े हुए किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के संभावित लक्षण पाये जाने पर ऐसे व्यक्ति को यथोचित जांच के लिए भेजा जाए एवं कोराना महामारी से बचाव के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंनेनिर्देशित किया है कि ग्रीष्म कालीन मूंग फसल में सिंचाई की संपूर्ण गतिविधियो के दौरान कोविड 19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी एडवायजरी का पालन कराया जाना सुनिश्चित करें। गेहूं फसल कटाई उपरांत नरवाई जलाने की घटनाओ पर पूर्णत: रोकथाम रहे यह सुनिश्चित करें।
चैक पोस्ट, पोस्ट आफिस और बैंक का निरीक्षण
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरेन्द्र नारायण ने लॉकडाउन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु चैक पोस्ट, पोस्ट आफिस एवं बैंको का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त स्थानो पर कोरोना वायरस के प्रसार से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग के मानको का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने धार, केसला, पथरोटा चैक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अत्यावश्यक सेवाओ के अनुमति प्राप्त वाहनो को छोडकर अनावश्यक दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो की आवाजाही पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एसडीएम इटारसी ने बैंक एवं पोस्ट आफिस में आए पेंशनरो, वृद्धजनो व अन्य लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घरों से बाहर न निकलें, सावधान रहें व सुरक्षित रहें।