
dental care tips hindi
होशंगाबाद। नर्मदांचल संभाग में दांतों की सडऩ और आंखों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बात का खुलासा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से केंद्र सरकार को भेजी गई एक रिपोर्ट में हुआ है। इसके बाद से संभाग के लोगों की नींद उड़ गई है। दांतों में सडऩ और कमजोर मसूड़ों की समस्या से सबसे ज्यादा मरीज होशंगाबाद में पीडि़त हैं। बैतूल में लोगों की आंखें कमजोर हो रही है। इस बात का खुलासा स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए आंकड़ों से हुआ है।
आंकड़े बताते हैं कि अपै्रल १७ से जनवरी २०१८ तक होशंगाबाद जिले में दांतों के सबसे ज्यादा ११८१० मरीज पाए गए। जबकि बैतूल जिले में ७८२१ और हरदा जिले में दांत की बीमारी से पीडि़त सबसे कम १७८९ मरीज मिले। बात आंखों की करें तो सबसे खराब हाल बैतूल जिले का है। यहां आंखों के मरीजों की संख्या २८३९६ है, जबकि होशंगाबाद में १५०९१ और हरदा में सबसे कम ४०९० मरीज हैं।
होशंगाबाद और बैतूल में है ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुगर, हाईब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मानसिक बीमारी, आंख और दांत के मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या होशंगाबाद और बैतूल में है। संभाग के तीनों जिले में हरदा में मरीजों की संख्या कम बताई जा रही है। डॉ. अनिमेश बड़ोदिया बताते हैं कि दांतों की देखभाल नहीं करना ही बीमारी के बढऩे का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए, जिससे सही समय पर बीमारी का पता चल सके।
जानिए कहां-किस बीमारी के कितने मरीज
हरदा
शुगर ४००१
हाई ब्लड प्रेशर २३५३
हृदय रोग ३७३
मानसिक बीमारी १०७
नेत्र संबंधी ४०९०
दांत १७८९
होशंगाबाद
शुगर १४६४३
हाई ब्लड प्रेशर १४४७०
हृदय रोग ४०७
मानसिक बीमारी ४१५
नेत्र संबंधी १५०९१
दांत ११८१०
बैतूल
शुगर ८६४०
हाई ब्लड प्रेशर ३३९५
हृदय रोग ४५
मानसिक बीमारी ४१७
नेत्र संबंधी २८३९६
दांत ७८२१
(नोट : स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए आंकड़ों के मुताबिक।)
दिनचार्य में परिर्वतन बीमारी का कारण
मरीजों की संख्या ज्यादा पाए जाने का एक कारण यह भी है कि हमारे यहां मरीजों को चिन्हित किया जा रहा है। खानपान और दिनचर्या में परिवर्तन की वजह से लोग बीमार होते हैं।
डॉ. सुधीर डेहरिया, सीएस जिला अस्पताल, होशंगाबाद
गुटखा पाउच जिम्मेदार
दांतों में ज्यादातर सडऩ और उनमें कमजोरी आना ही प्रमुख बीमारी है। गुटखा-पाउच खाना और रखरखाव की कमी की वजह से दांतों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, दंत चिकित्सक, होशंगाबाद
Published on:
05 May 2018 12:13 pm
