10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण हादसा : नर्मदा स्नान करने जा रहे पिता-पुत्री की मौत, दो अन्य घायल

आमने सामने की भिड़त में दो बाइकें टकराई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 11 Aug 2018, 5:18 PM IST

hoshangabad road accident

भीषण हादसा : नर्मदा स्नान करने जा रहे पिता-पुत्री की मौत, दो अन्य घायल

होशंगाबाद। शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने के लिए जा रहे पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। दुघर्टना सिवनी मालवा में दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में हुई है। बाइक सवार पिता-पुत्री को दूसरी बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार एक ९ साल की बालिका गंभीर घायल है, जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सिवनी मालवा के आमलावाडा कलां ग्राम निवासी डालचंद पिता लखनलाल प्रजापति उम्र 45 साल अपने 13 की बेटी रितिका प्रजापति के साथ नर्मदा स्नान करने के लिए भिलाडिय़ा घाट जा रहे थे। इसी बीच भिलाडिय़ा घाट और शिवपुर ग्राम के बीच भिलाडिय़ा घाट से शिवपुर जा रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। शिवपुर जा रही बाइक पर चार लोग (रामचंद कुशवाहा, कनक कुशवाहा, मनीष कुशवाहा सहित एक अन्य युवक) सवार थे। दोनों बाइकें भिलाडिय़ा घाट और शिवपुर के बीच मुख्य मार्ग पर टकरा गई। जिसमें पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों की शिनाख्त कर घायलों को सिवनी मालवा के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां कनक कुशवाहा की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। वहीं दो अन्य घायलों को सिवनी मालवा के अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है।

घर सहित गांव में शोक
दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत की सूचना गांव में पहुंची, गांव शोक में डूब गया। परिजनों सहित ग्रामीणों ने ऐसी किसी घटना की कल्पना भी नहीं की थी। क्योंकि सुबह के समय दोनाों नर्मदा स्नान के लिए निकले थे। वहीं दुर्घटना में घायल बालिका के परिजन के भी पहले सिवनी मालवा अस्पताल फिर जिला अस्पताल होशंगाबाद पहुंचे।