25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजन बैंक हुआ शुरू, कहीं राशन घर घर पहुंचा रहे तो कहीं खाने का पैकेट बंट रहा

Fight against Corona पिपरिया में दिल खोलकर संगठन कर रहे राशन वितरण में सहायता  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 31 Mar 2020, 9:09 AM IST

भोजन बैंक हुआ शुरू, कहीं राशन घर घर पहुंचा रहे तो कहीं खाने का पैकेट बंट रहा

भोजन बैंक हुआ शुरू, कहीं राशन घर घर पहुंचा रहे तो कहीं खाने का पैकेट बंट रहा

पिपरिया। लाॅकडाउन में नागरिकों के भोजन राशन की मदद के लिए व्यापारी संगठन, समाजसेवी, धार्मिक संगठनो का सहयोग बढ़ता जा रहा है। विनोवा वार्ड मदीना मस्जिद कमेटी मुस्लिम युवाओं ने नागरिकों को खिचड़ी बनवाकर खिलाया व वितरण किया। अमृत सेवा समिति गुरुद्वारे में लंगर लगातार चल रहा। सांडिया रोड नवदुर्गा व्यवस्था समिति भोजन का पैकेट तैयार करा रही और उसको जरूरतमंदों में वितरित कराया जा रहा।

Read this also:

बताया जा रहा है कि विभिन्न संगठन दिल खोलकर मदद को आगे आ रहे हैं। पिपरिया में अनाज बैंक में इतना अनाज एकत्र हो गया है कि जरूरतमंदों को दो महीना तक भोजन कराया या वितरित किया जा सकेगा। उधर, नगरपालिका ने टीम बनाकर वार्डो, मोहल्लों में पात्र जरुरतमंदों को एक सप्ताह का राशन वितरित किया। कोई भी जरूरतमंद अपने वार्ड में तैनात कर्मचारी से राशन ले भी सकते है।
लायंस क्लब ने सोमवार से सरकारी अस्पताल मे नाश्ते में पोहे का वितरण शुरु किया। पूज्य सिंधि पंचायत ने भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर वार्डो में रहने वाले जरतरतमंदों को भोजन राशन वितरण शुरु किया है। भाजपा, आरएसएस वर्कर भी लोगों को राशन, भोजन पैकेट वितरण में जुटे है। अनेक संगठन, सदस्य अपने स्तर पर लोगों को भोजन सुविधा मुहैया कराने में जुटे है।

Read this also: Covid19 जानिए अधिकारियों व बुजुर्गों की जांच का क्या आया रिपोर्ट

एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी का कहना है कि भोजन राशन का पर्याप्त प्रबंध है। उन्होंने अपील की है कि पात्र व्यक्ति ही यह सेवा ले ताकि वास्तविक गरीब परिवार इस लाभ सें वंचित न हो। सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बतायाकि सभी 21 वार्ड में भोजन, राशन वितरण के लिए कर्मचारियों को तैनात किया है।

By: Shakeel Niyazi