26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि पर चौरागढ़ में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चौरागढ़ में बिजली की रोशनी से रोशन होते रहे रास्ते
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Pradeep Sahu

•

Updated: 22 Feb 2020, 1:01 AM IST

महाशिवरात्रि पर चौरागढ़ में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

महाशिवरात्रि पर चौरागढ़ में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पिपरिया/पचमढ़ी. महाशिवरात्रि पर सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे। बम बोल के जयकारों से सतपुड़ा के जंगल गूंजते रहे। गुरुवार शुक्रवार रात १२ बजे के बाद से महाशिवरात्रि पूजन चौरागढ़ मंदिर में विधि विधान से प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं की मंदिर दर्शन के लिए रात भर से कतार लगी रही जो शुक्रवार शाम तक जारी रही। नांदिया जंक्शन भूराभगत से लेकर चौरागढ़ मंदिर और बड़े महादेव से चौरागढ़ तक दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर मेला समिति ने व्यापक रोशनी का प्रबंध किया जिससे रात में मेला जारी रहा। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि २४ घंटो में डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं ने चौरागढ़ मंदिर में दर्शन किए है। तंग रास्तों पर भीड़ को रोक रोककर यात्रा सुचारु रखी गई। कांधों पर मान्यता के एक क्विंटल से अधिक वजनी त्रिशूल लेकर नाचते गाते श्रद्धालुओं के जत्थे चौरागढ़ पहुंचे। चौरागढ़ से वापसी पर श्रद्धालुओं ने नंदीगढ़, बड़े महादेव, गुप्त महादेव, जटा शंकर शिव मंदिरों में भी पूजन अर्चन किया।

खापरखेड़ा, राइखेड़ी में निकली भोलेशंकर की बारात
पिपरिया. महाशिवरात्रि पर्व पर शहर सहित ग्रामीण अंचल में शिवालयों में पूजन के बाद भगवान शंकर की बारात निकाली गई। खापरखेड़ा ग्राम में नागरिकों ने भोले शंकर का पूजन कर ग्राम में शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह शोभायात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। शहर से सटे राइखेड़ी गांव में भी महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया यहां भी ग्रामीणों ने भोलेशंकर की गांव में शोभायात्रा निकाली।