26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में शुरू होगी कैंटीन, पार्किंग में सुरक्षित रहेंगे वाहन

कैंटीन, वाहन स्टैंड, बीएमओ और आरबीकेएस वाहनों की निविदाएं खुली, गहमागहमी के बीच पास हुए टेंडर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Pradeep Sahu

•

Updated: 6 Mar 2020, 2:02 AM IST

अस्पताल में शुरू होगी कैंटीन, पार्किंग में सुरक्षित रहेंगे वाहन

अस्पताल में शुरू होगी कैंटीन, पार्किंग में सुरक्षित रहेंगे वाहन

पिपरिया. सरकारी अस्पताल में गुरुवार को गठित समिति के बीच अस्पताल के विभिन्न कार्यों को ठेके पर दिए जाने के लिए भरी गई निविदाए खोली गई। अस्पताल के सभा कक्ष में बीएमओ, नायब तहसीलदार के समक्ष सील बंद निविदाएं खोली गई। जिसकी दरें अधिक थी उन निविदा आवेदकों के नाम घोषित किए। निविदाओं पर अंतिम निर्णय आवेदनों की जांच के बाद लिया जाएगा। नियम शर्ते पूर्ण करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने पर ही संबंधित को ठेका जारी किया जाएगा।
सरकारी अस्पताल में अब मरीजों, अटेंडरों को शुल्क पर चाय, नाश्ता और भोजन की सुविधा पहली बार मिलेगी। रोकस की आय बढ़ाने समिति ने विभिन्न कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की थी इन्हें स्वीकृत किया गया। बीएमओ डॉ. एके अग्रवाल, एसडीएम प्रतिनिधि नायब तहसीलदार मृगेन्द्र सिसोदिया, डॉ. एससी साहू एवं समिति सदस्यों की मौजूदगी में निविदाएं खोली गई। सभी आवेदकों के नाम और दरों की घोषणा की गई। ठेका होने से अब दशकों बाद अस्पताल में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से निजात मिलेगी। वहीं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। मरीज और अटेंडरों को अब अस्पताल में ही चाय, नाश्ते सशुल्क सुविधा मिलेगी।
किस मद में कितने आए आवेदन- अस्पताल कैंटीन लेने के लिए 9 आवेदकों ने निविदाए भरी। वाहन पार्किंग के लिए 2 आवेदन, आरबीएसके वाहन के लिए 7 आवेदन, बीएमओ वाहन के लिए 5 आवेदन एवं वाहन पार्किंग के लिए 2 आवेदकों ने निविदाएं भरी।
इनकी रही सर्वाधिक और न्यूनतम दरें- अस्पताल कैंटीन ठेके के लिए अभय दुबे हथवास की निविदा दर 1 लाख 81 हजार ***** सर्वाधिक रही। वाहन पार्किंग के लिए राजेन्द्र तिवारी शोभापुर रोड की निविदा 54 हजार रुपए रही। आरबीएसके वाहन के लिए शासन की बोली 30 हजार तय थी इसके लिए 21 हजार 900 रुपए मासिक एवं बीएमओ वाहन मासिक किराए की निविदा 19 हजार 900 रुपए की सर्वाधिक बोली मनोज कुमार उइके के नाम खुली। कैंटीन और वाहन पार्किंग किराया वार्षिक रहेगा। वहीं वाहनों का किराया मासिक ठेकेदारों को जमा करना होगा।
पार्किंग के लिए सिर्फ दो आवेदनों पर उठे सवाल- निविदाएं खुलते समय वाहन पार्किंग के लिए महज 2 आवेदकों की निविदाएं ही आई इसमें सर्वाधिक बोली वाले की निविदा स्वीकृत हुई। कुछ लोगों ने इस पर मौखिक आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि तीन प्रतिभागियों की निविदाए नियमानुसार होना चाहिए। बीपीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के शर्तों के अनुरुप ही निविदाएं स्वीकृत की गई है नियम में इसका उल्लेख नहीं है।
आवेदनों की जांच के बाद लिया जाएगा निर्णय- रोगी कल्याण समिति ने निविदाएं ओपन कर दी है। जिनकी बोली नियमानुसार अधिक और न्यूनतम है उनके आवेदनों की स्कूटनी जांच की जाएगी। आवेदनों में नियमानुसार कमियां मिलने पर संबंधित आवेदक को पत्र जारी कर कमियां दस्तावेजों, लाइसेंस की आपूर्ति करने का २४ घंटे का समय दिया जाएगा। समयावधि में दस्तावेज मुहैया नहीं होने पर आवेदन निरस्त कर दूसरे क्रम के निविदा आवेदक को ठेका दिया जाएगा। निविदा से पूर्व समिति ने सेवा शर्ते नियमों के संबंध में सभी को अवगत कराया है।
इनका कहना है
एसडीएम प्रतिनिधि के समक्ष ठेके के लिए आई सभी निविदाएं विधिवत खोली गई है। आवेदनों की नियम सेवा शर्तो के तहत जांच की जाएगी। कमी मिलने पर उसकी पूर्ति करने 24 घंटे का समय दिया जाएगा। शर्ते पूरी नहीं होने पर निर्धारित दस्तावेज समयावधि में जमा नहीं होने पर उसे निरस्त किया जाएगा।
डॉ.एके अग्रवाल, बीएमओ