28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Hoshangabad / Indian Railway डाउन दिशा में जाने वाली Train की बढ़ाई स्पीड

Indian Railway डाउन दिशा में जाने वाली Train की बढ़ाई स्पीड

बागरातवा यार्ड में 110 किमी की स्पीड से दौड़ेंगी Train
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Rahul Saran

•

Updated: 3 Apr 2018, 11:00 AM IST

train engine broke latest news

train engine broke latest news

इटारसी। इटारसी से जबलपुर रूट पर सोनतलाई-बागरातवा के बीच के सेक्शन में ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। स्पीड का यह संशोधन अभी केवल डाउन दिशा में यानी इलाहाबाद की तरफ जाने वाली ट्रेनों के लिए किया गया है।
क्या है स्थिति
सोनतलाई-बागरातवा के बीच के सेक्शन में सिंगल लाइन ब्लॉक सेक्शन है। जिसमें ट्रेनों का संचालन सममित विभाजित सिंगल लाइन प्रणाली द्वारा होता है। इस वजह से इस सेक्शन में अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 30 किमी प्रतिघंटा से चलाई जाती है।
क्रास ओवर से बढ़ी स्पीड
रेलवे ने 29 मार्च को बागरातवा स्टेशन पर 5 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया था। इस ब्लॉक के दौरान रेलवे ने स्पीड बढ़ाने में अड़चन बनने वाले सममित विभाजित सिंगल लाइन को हटा दिया है। उसकी जगह पर क्रास ओवर को लगाया गया है। इस क्रास ओवर के लगने से इटारसी से इलाहाबाद रूट पर जाने वाली सभी ट्रेनों को इस सेक्शन में 30 किमी की जगह 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकेगा। इससे इलाहाबाद की ओर जाने वाली टे्रनों के लेट होने की समस्या में भी कमी आएगी।

इटारसी स्टेशन पर गर्मी में रुकेंगी पांच समर स्पेशल ट्रेन

गर्मी में टे्रनों में यात्रियों को जगह मिलने में आने दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने करीब आधा दर्जन समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें अप और डाउन दोनों दिशाओं में चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को होने वाली समस्या काफी हद तक दूर होगी।
यह चलेंगी ट्रेनें
पहली टे्रन- यह टे्रन उधना-छपरा-उधना एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। ८२९११ उधना-छपरा एक्सपे्रस का संचालन 15 अप्रैल से 27 मई 2018 तक हर रविवार को होगा। यह टे्रन सोमवार दोपहर 12.३० बजे इटारसी आएगी। वहीं ८२९१२ छपरा-उधना एक्सप्रेस 17 अप्रैल से 29 मई 2018 तक हर मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को रात २.१० बजे इटारसी पहुंचेगी।
दूसरी ट्रेन- यह टे्रन लोतिट-गोरखपुर-लोतिट एक्सप्रेस नाम से २४ ट्रिप में चलेगी। ०१११५ लोतिट-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 7 अप्रैल से 23 जून 2018 तक हर शनिवार को होगा। यह ट्रेन शनिवार दोपहर 1.२० बजे इटारसी पहुंचेगी। वहीं ०१११६ गोरखपुर-लोतिट एक्सप्रेस 8 अप्रैल से 24 जून तक हर रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सोमवार सुबह १०.२० बजे इटारसी पहुंचेगी।
तीसरी टे्रन- यह टे्रन भी लोतिट-गोरखपुर-लोतिट एक्सप्रेस नाम से 16 ट्रिप में चलेगी। ०१११७ लोतिट-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन १० अप्रैल से १२ जून 2018 तक हर मंगलवार को होगा। ट्रेन का संचालन केवल 8 मई और 5 जून को नहीं चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार शाम ७.१५ बजे इटारसी पहुंचेगी। वहीं ०१११८ गोरखपुर-लोतिट एक्सप्रेस ११ अप्रैल से १३ जून तक हर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन के केवल 9 मई और 6 जून को नहीं चलाई जाएगी। अन्य दिनों में यह ट्रेन गुरूवार को शाम ४.१५ बजे इटारसी पहुंचेगी।
चौथी ट्रेन-यह टे्रन सीएसटी-जम्मूतवी-सीएसटी एक्सप्रेस नाम से २६ ट्रिप में चलेगी। ०२१७१ सीएसटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन ६ अप्रैल से २९ जून 2018 तक हर शुक्रवार को होगा। यह ट्रेन शुक्रवार शाम 7 बजे इटारसी पहुंचेगी। वहीं ०२१७२ जम्मूतवी-सीएसटी एक्सप्रेस 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सोमवार सुबह ८.१० बजे इटारसी पहुंचेगी।
पांचवीं ट्रेन-यह टे्रन मुंबई सीएसटी-लखनऊ-सीएसटी मुंबई एक्सप्रेस नाम से २४ ट्रिप में चलेगी। ०२१११ मुंबई सीएसटी-लखनऊ-एक्सप्रेस का संचालन १० अप्रैल से २६ जून 2018 तक हर मंगलवार को होगा। यह ट्रेन मंगलवार रात १.२५ बजे इटारसी पहुंचेगी। वहीं ०२११२ लखनऊ-सीएसटी मुंबई एक्सप्रेस ११ अप्रैल से २७ जून तक हर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन गुरूवार सुबह ४ बजे इटारसी पहुंचेगी।