यात्रियों की फजीहत
ग्रीष्मकाली छुट्टी लग चुकी है और शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ होना स्वाभाविक ही है। कोई अपने घर जाने के लिए तो कोई शादी में शामिल होने ट्रेनों में सफर कर रहा है, लेकिन इस सबके बीच यदि ट्रेनें घंटों देरी से चलेगी तो स्वाभाविक ही यात्रियों को दिक्कतें होंगी। जिन लोगों का ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं है वह तो दूसरी ट्रेन पकड़कर निकल जाते है, लेकिन जिनका रिजर्वेशन होता है उन्हें ट्रेनों के लेट होने से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। वो इसलिए कि उनको उसी ट्रेन से जाना पड़ता है वह बदल भी नहीं सकते। ऐसे में घंटों लाइन में लगकर रिजर्वेशन का टिकट लो या तत्काल में ज्यादा रुपए देकर टिकट खरीदों और इसके बाद घंटों लेट चली रही ट्रेनों का इतंजार भी करो। इन सब यात्रियों की फजीहत हो रही। वहीं ट्रेनें लेट क्यों हो रही है इसका जवाब भी रेलवे के पास नहीं है। ऐसे में यात्रियों को ही गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।